हेल्दी रमजान रेसिपी- खजूर और ओट्स का मिल्कशेक

पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम को एनर्जी लेवल बढ़ाने के लिए इफ्तार में ज़रूर ट्राई करें ये शेक!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

रमजान का महीना शुरू हो गया है। पूरे दिन रोजा रखने के बाद शाम तक रोजा रखने वालों की ऊर्जा लगभग पूरी तरह ख़त्म हो जाती है। शाम को इफ्तार के समय आपको एक ऐसी ड्रिंक की ज़रुरत होती है जो स्वादिष्ट होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो और जिससे भरपूर ऊर्जा मिले। वैसे तो आपने अब तक कई तरह की एनर्जी ड्रिंक या शेक ट्राई किए होंगे लेकिन क्या आपने कभी खजूर और ओट्स का मिल्कशेक ट्राई किया है? अगर नहीं तो, हम आपको इसे बनाने के रेसिपी बता रहे हैं। इसे पीने से आपको भरपूर ऊर्जा तो मिलती ही है उसके साथ-साथ वजन कम करने में भी मदद मिलती है। आपको बता दें कि ओट्स में उच्च मात्रा में फाइबर होते हैं, जिस वजह से ये कोलेस्ट्रॉल लेवल कम करने में सहायक है। इसमें एंटीडिप्रेश गुण भी होते हैं, जिससे आपको दिनभर का तनाव कम करने में मदद मिलती है। दूसरी ओर खजूर से हड्डियों को मज़बूत बनाने और कब्ज जैसी समस्या से बचने में मदद मिलती है। इसके अलावा खजूर में उच्च मात्रा में आयरन होता है, जिससे आपको एनीमिया जैसी समस्या से निपटने में मदद भी मिलती है।पढ़ें- हेल्दी रेसिपी- लौकी का स्टू

सामग्री:

  • खजूर (बीजरहित) - 10
  • दूध - 1 कप
  • ओट्स - 3 बड़े चम्मच
  • शहद - 1 छोटा चम्मच (वैकल्पिक)

विधि

  • खजूर को आधा का दूध में डालकर 30 मिनट के लिए छोड़ दें।
  • एक नॉन स्टिक पैन में ओट्स को तब तक रोस्ट करें जब तक उसका कलर ब्राउन नहीं हो जाता।
  • ओट्स के ठंडा होने पर उसे खजूर के साथ एक ब्लेंडर मिलाकर पीस लें।
  • अब बचा हुआ दूध बभी उसमें डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • ठंडा होने पर सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source