... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English
वज़न घटाने के लिए डायटिंग कर रहे लोग अक्सर मीठा खाने के लिए तरस जाते हैं। उनके दिमाग में हमेशा मीठे के लिए क्रेविंग चलती रहती है। अगर आप भी उन्हीं लोगों में से हैं जो चाहकर भी मीठा नहीं खा पा रहे तो हम आपकी ये परेशानी दूर कर देते हैं। हम आपको एक ऐसे हेल्दी लड्डू की रेसिपी के बारे में बताते हैं जो हेल्दी और लो कैलोरी भी है। ये लड्डू हैं, ओट्स और कॉर्नफ्लेक्स के लड्डू। इन्हें खाने से आपका कैलोरी काउंट ज्यादा नहीं बढ़ेगा और फिर भी मीठे की क्रेविंग पूरी हो जाएगी।
सामग्री
1 कप ओट्स
1 ½ कप कॉर्नफ्लेक्स
½ कप पिसा हुआ गुड़
1 चम्मच घी
4 खजूर
1 चम्मच इलायची पाउडर
1 कप दूध
विधि
• 5 मिनट के लिए ओट्स को भूनें और फिर ठंडा होने के लिए रख दें।
• ओट्स को दरदरा पीस लें और कॉर्नफ्लेक्स को कूट लें। दोनों को मिला लें।
• गुड़ पाउडर, कटे हुए खजूर, इलायची पाउडर और घी को उसमें मिलाएं।
• अब इस मिक्सचर में थोड़ा सा गर्म दूध मिला लें।
• हाथों में थोड़ा सा घी लगाएं और मिक्सचर से लड्डू बना लें।
मूल स्रोत - Healthy oats and cornflakes laddu recipe
अनुवादक – Shabnam Khan
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत - YouTube
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।