रागी का ढोकला- वजन घटाने के लिए हेल्‍दी रेसिपी

वजन नियंत्रित करने में सहायक है ये हेल्दी डिश!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

आपने बेसन और सूजी का ढोकला तो बहुत खाया होगा। लेकिन क्‍या आपने रागी यानी नचनी का ढोकला खाया है? रागी का ढोकला खाने में तो स्‍वादिष्‍ट होता ही है, इसके कई स्‍वास्‍थ्‍यवर्द्धक फायदे भी होते हैं। फाइबर से भरपूर रागी आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगने देता और आपके वजन को नियंत्रित रखने में मदद करता है। दूसरी बात ये कि रागी में कम वसा होता है इसलिए वजन कम करने वालों के लिए ये एक बेहतर विकल्‍प है। इतना ही नहीं आयरन और कैल्शियम से भरपूर रागी आपकी हड्डियों को मजबूत बनाने और एनीमिया के खतरे से बचाने में सहायक होती है। चलिए जानते हैं इस हेल्‍दी डिश को कैसे बनाया जाता है। पढ़ें- लखनवी पालक की शामी – हेल्दी रेसिपी

सामग्री:

  • रागी का आटा - 1 कप

  • ताजा दही - 1 कप

  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट - 1 छोटा चम्मच

  • फ्रूट साल्‍ट - 1 छोटा चम्मच

  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

  • रागी के आटे को कम आंच पर पांच मिनट तक भूनें।

  • ठंडा होने पर उसमें दही डालकर अच्‍छी तरह मिला लें।

  • इसे दो घंटे के लिए अलग रख लें।

  • इसके बाद इसमें फ्रूट साल्ट और नमक डालकर अच्‍छी तरह मिलाएं।

  • प्‍लेट में थोड़ा तेल लगाकर इस मिश्रण उसमें फैला दें।

  • इसे 10 से 15 मिनट तक हल्‍की आंच पर गर्म करें।

  • ठंडा होने पर टुकड़ों में काट लें।

  • हरी मिर्च के साथ सर्व करें।

तकड़े के लिए (वै‍कल्पिक)

  • तेल - 1 छोटा चम्मच

  • सरसों के बीज - आधा चम्मच

  • जीरा - आधा चम्मच

  • तिल - 1 छोटा चम्मच

  • हरी मिर्च - 3

  • कड़ी पत्ते

  • धनिये के पत्ते

बनाने की विधि

  • एक पैन में तेल गर्म करें।

  • इसमें सरसों के बीज डालें।

  • अब जीरा डालें फिर कड़ी पत्ते और बाद में मिर्च।

  • अब इसमें ढोकला के टुकड़े डालें।

  • इन्हें अच्‍छी तरह मिलाएं और 5 मिनट तक तलें।

  • ऊपर से हरा धनिया डालें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source