स्पेशल मल्टीग्रेन खिचड़ो – हेल्दी रेसिपी

इस ख़ास मल्टीग्रेन खिचड़ो को बनाकर देखें।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मल्टीग्रेन खिचड़ो एक ऐसी रेसिपी है जिसको हर कोई खा सकता है। मल्टीग्रेन खिड़चो में कई अनाज और सब्ज़ियां डाली जाती हैं जिससे ये काफी पौष्टिक हो जाती है। आइये जानें कैसे बनती है ये स्पेशल खिचड़ो।

सामग्री

8-10 चम्मच तेल

8-10 दालचीनी के टुकड़े

1 चम्मच लौंग

2 चम्मच ज़ीरा

1 ¾ ज़ीरा पेस्ट

1 ½ कटी हुई हरी मिर्च

½ कप ज्वार (पानी में भिगा हुआ)

½ कपबाजरा (पानी में भिगा हुआ)

¾ लोबिया (पानी में भिगा हुआ)

4 चम्मच बारीक कटी लाल शिमला मिर्च

4 चम्मच बारीक कटी गाजर

नमक स्वादानुसार

¾ कप उबली मटर

¾ कप अंकुरित मूंग

2 चम्मच दरदरा पिसा गेहूं

गार्निश के लिए

बारीक कटी गाजर

बारीक कटी लाल शिमला मिर्च

अंकुरित हरी मूंगट

मटर

लोबिया

लौंग

बारीक कटी हरी मिर्च

सफेद तिल

विधि

  • एक पैन में तेल गर्म करें

  • अब इसमें दालचीनी, लौंग, ज़ीरा और अदरक का पेस्ट डालकर भूनें।

  • इसके बाद पैन में कटी हुई हरी मिर्च डालकर चलाएं।

  • अब इसके बाद इसमें ज्वाब और बाजरा डालें और थोड़ी देर तक सबके साथ भूनें।

  • अब लोबिया, लाल शिमला मिर्च और गाजर भी मिला लें।

  • जब सब्ज़ियां थोड़ी पक जाएं तो नमक और मटर मिलाएं। इसमें पानी डालें और पैन को 15 मिनट के लिए ढककर पकाएं।

  • इसके बाद इसमें अंकुरित मूंग डालें।

  • इस दौरान गेहूं के मोटे पिसे आटे और पानी को एक कटोरी में मिलाकर पेस्ट बना दें और खिचड़ी में मिला दें।

  • जब ये पूरे तरीके से पक जाए तो ऊपर से कटी गाजर, शिमला मिर्च, अंकुरित मूंग, मटर, लोबिया, लौंग, हरी मिर्च और सफेद तिल डालें।

  • आपका खिचड़ो तैयार है।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source