... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST
मूंग दाल खिचड़ी के बारे में कौन नहीं जानता है। क्योंकि आमतौर पर लोग इसको बुखार होने पर या पेट खराब होने पर खाते हैं। आज भी मुझे माँ के हाथ की बनी मूंग दाल की खिचड़ी का स्वाद याद है। लेकिन इसको आप बीमार होने पर ही नहीं किसी भी वक्त खा सकते हैं। इसको बनाना जितना आसान है उतना ही यह पौष्टिकता से भरपूर होता है। मूंग दाल फाइबर से भरपूर होने के कारण इसको खाने के बाद भूख देर से लगती है। अगर आपको कुछ भी खाने का मन नहीं कर रहा है तो फटाफट टेस्टी मूंग दाल की खिचड़ी बनायें और पेट भर कर खायें ।
सामग्री-
2 बड़े चम्मच घी
1 कप भिगोया हुआ मूंग दाल
2-3 बड़े चम्मच भिगोया हुआ चावल
2 छोटे चम्मच ड्राइ फ्रूट पावडर (सूखा मेवा पावडर)
1 छोटे चम्मच हल्दी पावडर
ज़रूरत के अनुसार पानी
स्वादानुसार नमक
सजाने के लिए-
1-2 बड़े चम्मच सूखे मेवे का पावडर
एक पुदीना का पत्ता
विधि-
• एक पैन में घी गर्म करके उसमें भिगोया हुआ मूंग दाल और चावल डालकर भून लें।
• उसके बाद उसमें पानी डालकर पकायें।
• मूंग दाल में नमक, हल्दी और मेवा पावडर डालकर पकने के लिए छोड़ दें।
• पकने के बाद ऊपर से मेवा पावडर और पुदीने का पत्ता डालकर गरमागरम परोसें।
[videoinfinite id="zTnMmRqtrAU" height="400" width="600"]
विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
मूल स्रोत- Try this moong dal khichdi if you are down with fever
अनुवादक- Mousumi Dutta
चित्र स्रोत: Getty images
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।