ओट्स और मूंग दाल टिक्की फ्रैंकी – हेल्दी रेसिपी

बाज़ार की अनहेल्दी फ्रैंकी नहीं, खाइये ये हेल्दी होममेड फ्रैंकी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

कभी-कभी ओट्स खाना हो तो कोई प्रॉब्लम वाली बात नहीं। लेकिन लगातार कुछ वक्त इसे खाते रहने से बोरियत हो जाती है और मन जंकफूड या कुछ बाहर का खाने का होने लगता है। लेकिन हेल्थ का क्या? और आपका बढ़ता वज़न। मन मारना पड़ता है। लेकिन अगर हम आपको कहें कि इसी बोरिंग ओट्स से आप एक मज़ेजार डिश बना सकते हैं, जिसे खाकर आप स्नैक्स भूल जाएंगे। सेलिब्रिटी शेफ राखी वासवानी ने अपनी किताब ‘पिकी ईटर्स’ में ओट्स और मूंग दाल से बनी एक हेल्दी फ्रेंकी की रेसिपी लिखी है। ये न सिर्फ हेल्दी ऑप्शन है, बल्की काफी टेस्टी भी। आइये जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री

½ कप पीली मूंग दाल

½ कप जल्दी पकने वाले ओट्स

2 चम्मच ताज़ी दही

1 चम्मच भुना बेसन

½ चम्मच हरी मिर्च, बारीक कटी हुई

2 चम्मच चाट मसाला

2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

¼ चम्मच गर्म मसाला

¼ चम्मच हल्दी पाउडर

1 चम्मच अदरक लहसुन पेस्ट

1 चम्मच हरा धनिया, बारीक कटा हुआ

1 चम्मच प्याज़, बारीक कटी हुई

1 चम्मच चिली गार्लिक सॉस

नमक स्वादानुसार

2 चम्मच तेल, ग्रीसिंग और कुकिंग के लिए

फ्रैंकी के लिए रोटी या टॉर्टिला रैप

फ्रैंकी मसाला

1 चम्मच आमचूर पाउडर

½ चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1 चम्मच सफेद मिर्च पाउडर

1 चम्मच नमक

विधि

  • मूंग दाल को साफ करके, धोकर एक कप पानी में नर्म होने तक पकाएं। सारा पानी सूखने दें।

  • अब दाल को मिक्सी में मोटा पीस लें।

  • चिली गार्लिक सॉस के अलावा बाकी सारी सामग्री और मूंग दाल पेस्ट को एक बाउल में डालें और अच्छी तरह मिलाएं। थोड़े से ओट्स कोटिंग के लिए बचा लें।

  • मिक्सचर को 12 हिस्सों में बांट लें। हर एक हिस्से को लंबे सॉसेज रोल जैसा आकार दें और ओट्स से कवर कर लें।

  • ½ चम्मच तेल से नॉन-स्टिक पैन को ग्रीस करें।

  • हर रोल को पैन में कम से कम तेल में तलें।

  • फ्रैंकी मसाले की सभी सामग्री को एक बाउल में मिक्स करें और फिर उसे रोल पर छिड़कें।

  • रोटी या रैप पर ये कटलेट रखें फिर ऊपर से थोड़ी बारीक कटी प्याज़ और धनिया डालकर रोल करें। चिली गार्लिक सॉस के साथ सर्व करें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source