हेल्दी रेसिपी – मूली की सब्जी

मिनटों में तैयार होने वाली ये सब्ज़ी है हेल्दी!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

मूली का इस्तेमाल आमतौर पर लोग सलाद में किया करते हैं। मूली एक मौसमी सब्जी है, जो काफी सस्ती होती है। ये आसानी से उपलब्ध भी होती है। मूली में कई सारे औषधीय गुण पाए जाते हैं। इसमें एंटीहाइपरसेंटिव गुण होते हैं जो हाई ब्लड प्रेशर को कम करते हैं। इसमें पोटैशियम भी पाया जाता है जिससे शरीर में सोडियम-पोटैशियम का संतुलन बना रहता है। मूली में फाइबर काफी पाया जाता है। इसका ग्लाइसेमिक इंडेक्स भी काफी कम होता है इसलिए डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए ये काफी अच्छी है। मूली को सिर्फ सलाद नहीं, सब्जी के रूप में भी आप खा सकते हैं। आइये आपको बताएं मूली की सब्जी की आसान रेसिपी।

सामग्री

2 मध्यम आकारी की मूली, छिली हुई और कटी हुई

मूली के थोड़े पत्ते, कटे हुए

1 चुटकी सोडा

½ चम्मच जीरा

½ चम्मच अजवायन

¼ चम्मच हींग

2 चम्मच हरी मिर्च-अदरक का पेस्ट

¼ चम्मच हल्दी पाउडर

2 चम्मच धनिया पाउडर

1 चम्मट लाल मिर्च पाउडर

2 चम्मच तेल

नमक स्वादानुसार

विधि

  • मूली को (पत्तों समेत) सोडा डालकर उबाल लें। इसमें 5-7 मिनट का समय लगेगा। फिर पानी से निकालकर अलग रख दें।

  • एक पैन में तेल डालकर गर्म करें। इसमें ज़ीरा, अजवायन, हींग और अदरक-हरीमिर्च पेस्ट डालें। कुछ सेकेंड के लिए इन्हें भून लें।

  • अब इसमें मूली, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डालें। अच्छी तरीके से सबको मिला लें। अब इसे 4-5 मिनट तक के लिए मिलाएं।

  • गरमागरम  सर्व करें।

टिप

  • इस रेसिपी के लिए सिर्फ मुलायम मूली की पत्तियों का इस्तेमाल करें।

(प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।)

चित्र स्रोत – Shutterstock

मूल रेसिपी – तरला दलाल


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source