मिक्स वेजिटेबल जूस – हेल्दी रेसिपी

हर रोज़ पियें मिक्स वेजिटेबल जूस।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक - Shabnam Khan

आमतौर पर सर्दियों के दिनों में जूस कॉर्नर पर ‘वेजिटेबल जूस’ मिला करते हैं। टमाटर, चुकंदर, गाजर और कुछ और चीज़ों को मिलाकर बनाए गए इस जूस का स्वाद भले ही बहुत ज्यादा अच्छा न हो, लेकिन सेहत के लिए इसमें काफी कुछ होता है। इस वेजिटेबल जूस में विटामिन ए और विटामिन सी होता है जो आपकि स्कीन को ग्लो दे सकता है और आंखों के लिए अच्छा होता है। इस पावर ड्रिंक में काफी अधिक फाइबर होता है (कोशिश करें कि इसे छानकर न पियें) और सिर्फ 50 कैलोरी। इस वजह से वज़न कम कर रहे लोगों के लिए ये जूस परफेक्ट है। मिक्स जूस में मौजूद गाजर में बीटा-कैरोटीन, अल्फ़ा कैरोटीन और लुटीन भरपूर मात्रा में होता है जो हृदय के लिए अच्छा होता है और दिल का दौरा और हाइपरटेंशन जैसे बिमारियों से भी रक्षा करता है। चुकंदर खून बढ़ाने का काम करता है और साथ ही हाई ब्लड प्रेशर को कम भी करता है। हर रोज़ दिन में एक बार ये जूस पीने से इम्यूनिटी काफी बढ़ जाती है। पर बाहर से नहीं, हम आपको सलाह देंगे कि इस जूस को घर में बनाएं। कैसेँ? आइये जानें।

सामग्री

1 गाजर

2 छोटे टमाटर

100 ग्राम लौकी

1 मध्यम आकार का चुकंदर

आधा नींबू का पस

कुछ पत्ते पुदीने

नमक और चाटमसाला स्वादानुसार

विधि

  • सभी सब्ज़ियों को अच्छी तरह धो लें।

  • गाजर, लौकी और चुकंदर को छील कर साफ कर लें।

  • अब गाजर, टमाटर, लौकी, चुकंदर और पुदीने को जूसर में डालकर जूस बना लें।

  • इस जूस में ऊपर से नींबू का रस, चाट मसाला और नमक डालकर मिलाएं, और पियें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source