हेल्दी रेसिपी - मेक्सिकन अंडे की भुर्जी

अब सुबह नाश्ते में बोरिंग आमलेट की बजाय बनाइये ये स्वादिष्ट हेल्दी मेक्सिकन अंडे की भुर्जी !

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : February 6, 2017 5:40 PM IST

अगर आप अंडों के बहुत शौकीन हैं लेकिन रोज रोज नाश्ते में एक ही तरह के आमलेट और उबले हुए अंडे के स्वाद से बोर हो चुके हैं तो हम आपके लिए कुछ ख़ास डिश लाये हैं। इस मेक्सिकन अंडे की भुर्जी में अंडो के साथ  साथ सब्जियों का इस्तेमाल भी किया गया है जिससे इसकी पौष्टिकता और बढ़ जाती है। अंडें में प्रोटीन की मात्रा तो ज्यादा होती ही है जिस वजह से यह आपके मांसपेशियों के लिए बहुत फायदेमंद है साथ ही इसमें ओमेगा-3 फैटी एसिड और एंटीऑक्सीडेंट भी होते हैं जिससे कार्डियोवैस्कुलर बीमारियों और कैंसर का खतरा कम हो जाता है। आप इसे सुबह नाश्ते में ले सकते हैं या फिर आप शाम के स्नैक में भी इस अंडे की भुजिया को खा सकते हैं। जानी मानी न्यूट्रीशनिस्ट उर्वशी साव्हने यहां इस मेक्सिकन अंडे की भुर्जी को बनाने की रेसिपी बता रही हैं।

सामग्री:

बनाने की विधि:

  • किसी फ्राई पैन में तेल गर्म करें और आंच धीमी रखते हुए इसमें कटी हुई हरी प्याज, टमाटर, प्याज, शिमला मिर्च और हरी मिर्च डालें।
  • इन सभी चीजों को दो मिनट तक फ्राई करें और फिर इसे आंच से उतार लें।
  • अब एक बड़े कटोरे में सारे अण्डों को अच्छे से फेंटें।
  • फिर एक नॉन स्टिक पैन में हल्का सा तेल लगायें और धीमी आंच पर गर्म करें। अब इसमें अण्डों वाला मिश्रण डालें और इसे अच्छे से चलाते रहें।
  • जब अंडे आधे पक जायें तो तो इसमें सब्जियों वाला मिश्रण मिलाएं और इसके बाद आधे पके हुए अण्डों को ऐसे मोड़ें जिससे सब्जियों वाला मिश्रण उनके अंदर लिपट जाये।
  • अब चम्मच या करछी की मदद से इसे सुनहरा होने तक पकाएं और अण्डों की भुर्जी बना लें।
  • अब आपकी डिश पूरी तरह तैयार है। इसे गरमागरम परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत – Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source