हेल्दी रेसिपी - मेथी स्प्राउट्स करी

अगर आप लंच में कुछ हेल्दी और टेस्टी खाना चाहते हैं तो अंकुरित मेथी के बीजों से तैयार इस डिश को ज़रूर ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

Read this in English

अनुवादक:  Anoop Singh

मेथी के फायदों के बारे में तो हम सभी जानते ही हैं। इसके पत्तियों को कई तरह की डिशेज में डाला जाता है वहीँ इसके बीजों को तड़का देने में इस्तेमाल किया जाता है। मेथी का इस्तेमाल करके आप इससे कई हेल्दी डिशेज बना सकते हैं। आज हम आपको अंकुरित मेथी के बीजों से तैयार ऐसी ही एक हेल्दी डिश की रेसिपी बता रहे हैं जिसे आप लंच में बनाकर खा सकते हैं।

मेथी स्प्राउट्स कैसे बनाएं:

मेथी के बीजों को 5-6 घंटो पर भिगोकर रखें फिर पानी को छान लें और बीजों को अंकुरित होने के लिए छोड़ दें। जितना ज्यादा वे अंकुरित होंगे उतना ही उसका कड़वापन कम होता जायेगा। इसे 3-4 दिन तक फ्रिज में भी स्टोर करके रख सकते हैं। बीजों को अच्छे से अंकुरित होने के बाद ही इनका इस्तेमाल करें।

सामग्री:

  • 1 कटोरी अंकुरित मेथी के बीज

  • 1 प्याज बारीक कटी हुई

  • 1 टमाटर बारीक कटा हुआ

  • 2 हरी मिर्च

  • 1 इंच लम्बा अदरक का टुकड़ा

  • 5-6 लहसुन की कलियाँ

  • 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर

  • 1 चम्मच हल्दी

  • 1 चम्मच गरम मसाला

  • 1 चम्मच गुड़

  • 1 चम्मच जीरा

  • 1 चम्मच तेल

  • नमक स्वादानुसार

  • धनिया सजावट के लिए

बनाने की विधि :

  • लाल मिर्च, लहसुन और अदरक को मिलकर पेस्ट बना लें। एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें जीरा डालें।
  • इसके बाद प्याज डालकर 2-3 मिनट तक भूनें। इसमें वो पेस्ट मिलाएं और हल्दी डालकर 2-3 मिनट तक पकायें। जब तक प्याज का रंग सुनहरा न हो  जाए।
  • अब इसमें कटे हुए टमाटर डालें और अच्छे से मिलाएं। फिर सूखे मसाले और नमक डालकर तब तक पकायें जब तक टमाटर बिलकुल मुलायम न पड़ जायें। मसाले को जलने से बचाने के लिए इसमें थोड़ा सा पानी भी डाल दें।
  • अब इसमें मेथी स्प्राउट्स और गुड़ डालें और अच्छे से मिलायें। इसमें एक कप पानी डालकर स्प्राउट्स को अच्छे से पकने दें।
  • ज्यादा देर तक पकाने से इसके पोषक तत्व नष्ट हो जाते हैं, इसलिए जब इसमें थोड़ा सा कुरकुरापन आ जाये उस समय आंच बंद कर दें।
  • अब इसे गर्मागर्म रोटी और दाल के साथ परोसें।
  • अगर आप इसे चावल के साथ खाना चाहते हैं तो इसे बनाते समय पानी की मात्रा बढ़ा दें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूपहै।

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source