हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी: मेथी पनीर परांठा

आपने मेथी परांठा बनाया है?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

रोज एक तरह का परांठा खाकर बोर हो गए हैं तो इस मेथी पनीर परांठा को क्यों नहीं ट्राई करते। मेथी में प्रोटीन, फाइबर, विटामिन सी, नियासिन, पोटाशियम और आयरन रहता है जो कोलेस्ट्रॉल और ब्लड प्रेशर को कंट्रोल करने में सहायता करता है।

सामग्री

आटे के लिए

½ कप बाजरे का आटा

½ कप मकई का आटा

1 कप मेथी के पत्ते कटे हुए

2 लहसुन की फली

1 छोटा चम्मच लो फैट दही

नमक स्वादानुसार

फिलिंग के लिए

½ कप क्रम्बल किया हुअ लो फैट पनीर

1 हरी मिर्च

1/8 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

¼ छोटा चम्मच सूखे मेथी के पत्ते

3 बड़े चम्मच धनिया के पत्ते बारीक कटे हुए

1 बारीक कटा हुआ टमाटर

1 छोटा चम्मच तेल

नमक स्वादानुसार

विधि

• ब्लेंडर में मेथी के पत्तों के साथ थोड़ा नमक और लहसुन डालकर उन्हें क्रश कर लें।

• अब आटे में मेथी का मिश्रण, दही और थोड़ा गर्म पानी डालकर गूंद लें।

• इनको चार भागों में बाँटकर गोला बना लें और प्रत्येक भाग को रोल करें। अगर रोल करने में मुश्किल हो रहा है तो प्लास्टिक के दो चादरों के बीच गोले को रखकर रोल करें।

• रोल के आधे हिस्से में मिश्रण को रखें और सेमी सर्कल में फोल्ड करें।

• परांठा को आसानी से उठाकर नॉन स्टिक पैन में रखकर दोनों तरफ से तेल डालकर सुनहरा भूरा होने तक कम आंच में बनायें।

• अब गरमागरम परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

अनुवादक- Mousumi Dutta

मूल स्रोत- Yummy and healthy methi paneer paratha recipe

स्रोत- Priya Kathpal

चित्र स्रोत:  ShutterStock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source