मसूर दाल उत्तपम – हेल्दी रेसिपी

मसूर की दाल से कैसे बनायें हेल्दी ब्रेकफास्ट ?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

अगर आप अपने बच्चे के दिन की शुरुवात एक प्रोटीन से भरे हुए, हेल्दी ब्रेकफास्ट से करना चाहतीं हैं तो मसूर दाल उत्तपम आपके लिए एक बेहतरीन विकल्प है।  यह रेसिपी आहार विशेषज्ञ धवनी शाह की किताब 'डोंट जस्ट फीड...नरिश योर चाइल्ड ' से ली गयी है। इससे आपका बच्चा पूरे दिन एक्टिव रहेगा और उसे थकावट भी महसूस नही होगी। यह उत्तपम पचने में भी आसान है और बनाने के बाद काफी देर तक यह मुलायम भी रहता है, इसलिए आप इसे अपने बच्चे के स्कूल ब्रेक के लिए भी बना सकतीं हैं।

सामग्री

  • 1 कप आधे उबले हुए चावल

  • ½ कप लाल मसूर

  • 2 चम्मच चना दाल

  • 2 चम्मच हरी मिर्च –अदरक का पेस्ट

  • एक चौथाई चम्मच हींग

  • 2 चम्मच कटी हुई धनिया की पत्तियाँ

  • 1 चम्मच कटी हुई पुदीने की पत्तियाँ

  • 1 बड़ा टमाटर, कटा हुआ

  • 1 छोटी प्याज कटी हुई

  • 2 चम्मच तेल ,तलने के लिए

  • नमक –स्वादानुसार

बनाने कि विधि

  • चावल,चने की दाल और लाल मसूर को  धोकर दो घंटे के लिए भिगों दें।

  • भिगोने के बाद इसमें नमक और पानी मिलाकर अच्छी तरह ग्राइंड कर लें और दो घंटे तक मिश्रण को रख दें।

  • उस मिश्रण में हींग, हरी मिर्च और अदरक का पेस्ट, धनिये की पत्तियाँ,पुदीने कि पत्तियाँ, टमाटर और प्याज मिलाएं और फिर से अच्छी तरह मिला दें। बैटर को थोडा पतला करने के लिए अगर ज़रूरत हो तो थोड़ा पानी मिला लें।

  • पैन में थोड़ा तेल डालें और बैटर को इसमें कलछी के मदद से डालें,चम्मच के पिछले हिस्से की  मदद से इसे गोल पैनकेक की तरह फैला दें।

  • अब इसे पलट लें और थोड़ा तेल डालकर इसे दोनों तरफ अच्छी तरह तब तक पकाएं, जब तक ये हल्का ब्राउन कलर का न हो जाये।

  •  इसे नारियल कि चटनी या सांभर के साथ परोंसे।

नोट- आप टमाटर की जगह घिसी हुई गाजर ,तोरी, लौकी या पालक जैसी सब्जियों का भी प्रयोग कर सकते हैं।

मूल स्रोत - Breakfast idea for kids – Masoor Dal Uttapam

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source