hamburger icon
A
Read in English

मखाने की खीर - हेल्दी रेसिपी

मखाने से बनाएं टेस्टी और हेल्दी डेज़र्ट

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this inEnglish

अगर हम हेल्दी स्नैक्स की बात करें तो मखाने को कैसे भूल सकते हैं। इसमें बहुत कम कैलोरी होती है और यह हमारे पेट को भी हल्का रखता है। बाज़ार में आसानी से मिलने वाले मखानों को आप किसी भी तरह खा सकते हैं चाहे तो इसे भून लें या फिर इसकी खीर बनाकर खाएं यह हर तरह से स्वादिष्ट है। यह स्वाद में इतनी अच्छी होती है कि बड़ों के साथ साथ बच्चे भी इसे बड़े चाव से खाते हैं, और कम कैलोरी होने के कारण यह आपके स्वास्थ्य के लिए भी उपयुक्त है। आप इस जल्दी से बन जाने वाली रेसिपी को अपनायें और इसका आनंद लें।

सामग्री :

  • 1 कप मखाना

  • 500 एम एल कम फैट वाला दूध

  • 1 चम्मच मिल्क पाउडर

  • ¼ कप गुड़ (पाउडर के रूप में)

  • एक-एक चम्मच काजू,पिस्ता,बादाम और किशमिश

  • 1 चम्मच इलायची पाउडर

  • 1 चम्मच घी

बनाने की विधि :

  • पैन में घी गर्म करें और मखानों को तब तक तलें तब तक वे भूरे न हो जायें।

  • ¾ कप भूने हुए मखानों को दरदरा पीस लें और बाकि बचे हुए को अलग बर्तन में रख लें।

  • दूध में मिल्क पाउडर मिलाएं और उबालें।

  • फिर इसमें मखानों को मिलाएं और धीमी आंच पर 15 मिनट तक पकने दें। बीच-बीच में चलाते रहें ।

  • इलायची पाउडर मिलायें।

  • अब मिश्रण को थोडा गाढ़ा होने दें।

  • गैस बंद करके अब इसमें गुड़ मिलायें।

  • फिर धीमी आंच पर 2 से 3 मिनट तक गर्म करें और लगातार मिश्रण को चलाती रहें।

  • अब इसमें काजू,बादाम,पिस्ता और किशमिश डालें और ढक दें।

  •  इसे ठंडा करके परोसें।

मूल स्रोत - Healthy recipe — Foxnut kheer

अनुवादक – Anoop Singh

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।