लो कैलोरी पालक स्ट्राटर : हेल्दी रेसिपी

क्यों नहीं आप स्नैक टाइम में इस पालक स्ट्राटर को ट्राई करते?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

अनुवादक -Mousumi Dutta

ज़्यादातर समय लोग स्नैक टाइम में अनहेल्दी खाना ही खाते हैं। लेकिन जब आप इस लो कैलोरी हेल्दी पालक स्ट्राटर को बनायेंगे तो दूसरा कुछ खाना ही भूल जायेंगे। फ्राई करने के जगह पर इस डिश को भाप में पकाने के कारण ये लो कैलोरी स्नैक बन जाता है। हर डंपलिंग में मात्र 13 कैलोरी ही होता है। 5-6 डंपलिंग को ग्रीन चटनी के साथ खाने पर मात्र 100 कैलोरी ग्रहण करते हैं। पालक में फोलिक एसिड और विटामिन ए नाम का एसेनशियल विटामिन होता है, जो आपके लिए हेल्दी भी होता है।

खाना बनाने का समय- 10 मिनट

10 डंपलिंग बनता है

सामग्री

• 1½ कप बारीक कटे हुए पालक

• 1 छोटा चम्मच अदरक और हरी मिर्च का पेस्ट

• 2 बड़े चम्मच बेसन

• 1½ बड़े चम्मच गेंहूं का आटा

• 2 छोटे चम्मच लो फैट दही

• हींग

• चीनी

• 1 छोटा चम्मच तेल

• ¼ छोटा चम्मच तेल ग्रीसिंग के लिए

• नमक स्वादानुसार

सर्व करने के लिए

3 बड़े चम्मच हरी चटनी

3 बड़े चम्मच मीठा और खट्टा सॉस

विधि

• एक बाउल में सारे सामग्रियों को डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• अब इस मिश्रण को दस बराबर भागों में बांटकर गोल लड्डू जैसा या अपने इच्छानुसार आकार दे सकते हैं।

• (6″) डाइमीटर वाले प्लेट में तेल लगाकर गोलों को रख दें और उसके स्टीमर में पकने के रख दें। लगभग सात से आठ मिनट के बाद देख लें अगर पूरा पक गया है तो निकाल लें।

• अब इसको हरी चटनी और मीठा-खट्टा सॉस के साथ गरमागरम परोसें।

स्रोत- Tarla Dalal

चित्र स्रोत- Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source