... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English.
दाल मखनी पंजाब की लोकप्रिय डिश है। ये उड़द दाल, राज़मा, ढेर सारे मसालों से बनती है इसलिए कैलोरी से भरपूर होती है। जो लोग कैलोरी कंशस होते हैं वे तो इससे कोसों दूर रहते हैं। दिल छोटा करने की ज़रूरत नहीं है, आपके लिए हेल्दी लो कैलोरी दाल मखनी रेसिपी ला रहे हैं। ये उसी दाल मखनी के तरह टेस्टी है, इसलिए बिना देर किये इसको ट्राई करें।
तैयारी का समय: 15 मिनट
बनाने का समय: 20 मिनट
चार लोगों के लिए
सामग्री
½ कप उड़द दाल
1 बड़ा चम्मच राज़मा
1 कप लो फैट मिल्क
½ छोटा चम्मच जीरा
½ कप प्याज़ बारिक कटा हुआ
1 छोटा चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
1 छोटा चम्मच चिल्ली पाउडर
¼ छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
2 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
¾ कप ताजा टोमाटो पल्प
1 छोटा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
गार्निश के लिए
2 बड़े चम्मच धनिया कटे हुए
विधि
• उड़द दाल और राज़मा को अच्छी तरह से धोकर रात भर भिगोकर रखें। सुबह पानी से निकालकर अलग रख दें।
• दो कप पानी,नमक,दाल और राज़मा को प्रेशरकुकर में डालकर अच्छी तरह से पकायें और उसके बाद अच्छी तरह से मैश कर लें।
• अब उसमें दूध और एक कप पानी डालकर कम आंच पर दस मिनट तक लगातार हिलाते हुए पकायें।
• नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें जीरा डालें। जीरा के फूटने के बाद अदरक-लहसुन का पेस्ट, प्याज़ डालकर अच्छी तरह से भून लें। उसके बाद उसमें चिल्ली पाउडर, हल्दी, धनिया, टमाटर का पल्प ¼ कप पानी डालकर पाँच-सात मिनट तक लगातार हिलाते हुए पकायें।
• अब उसमें दाल का मिश्रण डालकर कम आंच पर दस से बारह मिनट तक फिर से पकायें जब तक कि दाल घना और क्रीमी नहीं बन जाता।
• दाल मखनी को धनिया पत्ता से सजाकर गरमागरम परोसें।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
अनुवादक- Mousumi Dutta
मूल स्रोत- Enjoy dal-makhani minus the extra calories!
स्रोत- तरला दलाल
चित्र स्रोत: Shutter Stock
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।