हेल्दी रेसिपी: लो कैलरी चिया सीड पुडिंग

झटपट तैयार होनेवाली यह डिश स्वादिष्ट होने के साथ-साथ Vegetarians के लिए बहुत फायदेमंद है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

चिया सीड( सब्जा के बीज) हाल ही में काफी पॉप्युलर हो गए हैं । ये बीज न कोवल पौष्टिक हैं बल्कि यह वेट लॉस में भी काफी मदद करते हैं। फाइबर से भरपूर चिया सीड्स आपकी भूख मिटाते हैं और बहुत देर तक पेट भरा हुआ-सा महसूस होता है। भले ही इनका अपना कोई स्वाद नहीं है लेकिन आप उन्हें किसी भी चीज के साथ मिलाकर खा सकते हैं और चिया सीड्स की वजह से डिश के स्वाद में भी कोई बदलाव नहीं आता। हम यहां आपको बता रहे हैं चिया सीड से बनी हुई एक स्वादिष्ट पुडिंग की रेसिपी जो चिलचिलाती और उमसभरी गर्मियों में आपको ठंडक प्रदान करेंगी।

अगर आप वज़न घटाने की कोशिश कर रहे हैं और अगर मीठी चीजें खाने से आपको डर लगता है। तो यह मीठी डिश आपको खुशकिस्मत बना सकती है। जी हां, आप इस पुडिंग को किसी संकोच या डर के बिना भी खा सकते हैं। कोकोनट मिल्क (नारियल का दूध) आपका मेटाबॉलिज़्म बढ़ाता है और यह पुडिंग एंटिऑक्सिडेंट्स से भरपूर होने के कारण आपकी रोगप्रतिरोधक शक्ति( इम्यूनिटी) बढ़ाती है। इस डिश में सब्ज़ियां भी होती हैं। साथ ही इसे पकाने की ज़रूरत भी नहीं इसलिए अगर आपको खाना बनाना नहीं आता तो भी आप इसे आसानी से बना सकते हैं। आपको बस इस पुडिंग को एक दिन पहले कपों में उड़ेलकर रखने की ज़रूरत है और आपका डेजर्ट तैयार है।

8 लोगों के लिए

सामग्री

• 2 कप कोकोनट मिल्क

• 2 कप ताज़ी ब्लूबेरीज़

• ½ कप सब्ज़ा के काले बीज़(चिया सीड्स)

• 9 बड़ी स्ट्राबेरीज़ (डंठल निकाली हुई और बारीक कतरी हुई)

• 8 लच्छे थाइम (अजवायन) के

विधि

• एक बड़े बर्तन में कोकोनट मिल्क और चिया सीड्स डालें और अच्छी तरह फेंटे। फिर इस मिश्रण को 8 छोटे कपों में पलटें।

• अब कपों को रातभर के लिए फ्रिज़ में रखें ताकि पुडिंग अच्छी तरह सेट हो जाएं।

• पुडिंग को ब्लूबेरी,स्ट्राबेरी की कतरन और थाइम से सजाएं।

• ठंडा-ठंडा ही परोंसे।

Read this in English.

अनुवादक -Sadhna Tiwari

चित्र स्रोत- Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source