... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST
Read this in English.
डोसा को बनाना तो बड़ी मशक्कत वाला काम है और इसको घर पर बनाने में भी बहुत समय लगता है। इस लो कैलोरी कुकुंबर डोसा को आप मिनटों में बनाकर नाश्ते में सबको खिला सकते हैं। खीरा आपके शरीर को डिहाइड्रेट रखता है, टॉक्सिन्स को बाहर निकालता है और विटामिन ए,बी, और सी के कमी को पूरा करता है और दलिया तो फाइबर से सबसे अच्छे स्रोतों में एक होता है। चलिये देर मत कीजिए और इस नए रेसिपी को ट्राइ कीजिए। आप ब्रेड डोसा को भी वैराइटी के लिए ट्राइ कर सकते हैं।
सामग्री
1 कप दलिया
½ कप खीरा ग्रेट किया हुआ
¼ कप दही (लो फैट)
1 हरी मिर्च
नमक स्वादानुसार
विधि
• पहले सभी चीजों को एक बाउल में डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• फिर 15-20 मिनट के लिए अलग रख दें।
• उसमें थोड़ा पानी डालकर बैटर को बना लें।
• अब एक नॉन स्टिक पैन गर्म कर लें और उसमें थोड़ा तेल डालकर अच्छी तरह से फैला दें।
• बैटर को पैन में डालकर फैला दें और दोनों तरफ से सुनहरा रंग का होने तक उलट-पलट कर पकायें।
• हरी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
मूल स्रोत-Healthy recipe — low-cal cucumber dosa
लेखक - Prema Kodical
अनुवादक - Mousumi Dutta
चित्र स्रोत - Getty image
हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।