वजन कम करने के लिये खायें लेटस और स्ट्रॉबेरी की सलाद

अगर आप भी खुद को फिट और हेल्दी रखना चाहते हैं तो इस सलाद को अपनी डाइट में ज़रूर शामिल करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

आजकल के दौर में हर कोई फिट रहना चाहता है और इसके लिये वे अपनी डाइट में तरह-तरह के बदलाव करते हैं। वैसे भी अगर आप नियमित रूप से संतुलित आहार लें तो हमेशा फिट ही रहेंगे। सलाद को अपनी रोजाना की डाइट में शामिल करना खुद को फिट रखने का सबसे आसान तरीका है। आज हम यहाँ आपको एक ऐसे हेल्दी सलाद की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसमे हरी सब्जियों, लेटस, पाइन नट्स और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का इस्तेमाल किया गया है। यह हेल्दी सलाद न सिर्फ स्वाद में लाजवाब है बल्कि इसमें बहुत कम मात्रा में कैलोरी है और साथ ही इसमें भरपूर मात्रा में एंटी-ऑक्सीडेंट और ओमेगा-3 फैटी एसिड है। एंटी-ऑक्सीडेंट आपके मेटाबॉलिज्म को बढ़ाकर आपके वजन को कम करने में मदद करते हैं। साथ ही स्ट्रॉबेरी और पाइन नट्स से आपको सारे ज़रूरी पोषक तत्व और मिनरल मिल जाते हैं। आइये जानते हैं लेटस और स्ट्रॉबेरी से तैयार इस हेल्दी सलाद की रेसिपी :

सामग्री :

  • 1 आइसबर्ग लेटस
  • 5-6 स्ट्रॉबेरी
  • 15-20 रोस्टेड पाइन नट्स
  • 1 चम्मच चीनी
  • काली मिर्च स्वादानुसार
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि :

  • स्ट्रॉबेरी को पतले स्ट्रिप में काट लें और आधे घंटे तक चीनी और चुटकी भर नमक के साथ मैरिनेट करें। अतिरिक्त पानी को छान लें।
  • पूरे लेटस को अच्छे से धोकर सुखा लें। जब यह अच्छी तरह सूख जाये तो इसे छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  • अब इसमें भुने हुए पाइन नट्स, मैरिनेट किये हुए स्ट्रॉबेरी, नमक और काली मिर्च मिलायें।
  • अच्छे से मिलाकर फिर परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारितकल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source