नींबू धनिया का सूप - हेल्दी रेसिपी

यह सूप स्वाद में बेहतरीन होने के साथ ही यह आपके पाचन में भी सहायक है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

सर्दियों की शाम में गरमागरम सूप पीना हम सबको पसंद है। साथ ही अगर सिर्फ सूप पीकर ही आपका पेट भर जाये और आपको शाम को कुछ और खाने की ज़रूरत न पड़े फिर तो यह आपके लिये बोनस जैसा है। हम यहाँ आज ऐसे ही सूप की रेसिपी बता रहे हैं जिसकी मुख्य सामग्री नींबू और धनिया है। नींबू और धनिया दोनों ही हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत उपयोगी हैं लेकिन बाज़ार में मिलने वाले पैक्ड नींबू-धनिया सूप में कई तरह के मसालों और सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। जिससे इन पैक्ड सूप में पोषक तत्व की मात्रा बहुत कम रह जाती है। हम यहाँ इस सूप को घर पर ही हेल्दी तरीके से बनाने की विधि बता रहे हैं -

सामग्री :

  • 1 कप कटी हुई सब्जियां (गाजर,गोभी,बीन्स इत्यादि)
  • 3 कप पानी
  • 3-4 कालीमिर्च
  • 1 तेज पत्ता
  • 5-6 चम्मच नींबू का रस
  • 3 चम्मच कटी हुई धनिया
  • 3 चम्मच हरी प्याज सजाने के लिये
  • नमक और कालीमिर्च पाउडर स्वादानुसार
  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

बनाने की विधि :

  • सॉस पैन में तेल गर्म करें और इसमें सब्जियों को मिलाकर 2 मिनट तक पकायें।
  • इसमें पानी,नमक,काली मिर्च और तेज पत्ता को मिलायें फिर लगभग 15 मिनट तक पकायें।
  • अब इसमें कॉर्नफ्लोर और नमक मिलायें।
  • जब यह थोड़ा मोटा हो जाये तो इसमें कटी हुई धनिया, नींबू का रस, हरी प्याज और कालीमिर्च पाउडर मिलायें।
  • इसे कुछ मिनट तक पकायें। इस समय इसमें नींबू का छिलका डालकर इसके स्वाद को और बढ़ा सकते हैं।
  • इसे ब्रेड स्टिक के साथ गरमागरम परोसें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source