... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST
Read this in English.
अनुवादक – Usman Khan
आपने कई तरह की खीर का मजा लिया होगा। क्या आपने कभी लौकी की खीर ट्राई की है? आपको बता दें कि लौकी की खीर केवल स्वादिष्ट ही नहीं होती है बल्कि स्वास्थ्य के लिए फायदेमंद भी होती है। इस डिश को कम वसा वाले दूध से तैयार किया जाता है, जिस वजह से ये डिश वजन कम करने वालों के लिए बेहतर विकल्प है। लौकी में 96 फ़ीसदी पानी होता है और 100 ग्राम लौकी में केवल 12 कैलोरी होती है। इसमें मौजूद फाइबर से आपको लंबे समय तक भूख नहीं लगती है। अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो ये अच्छा विकल्प है। खीरे की तरह लौकी में भी उच्च मात्रा में पानी होता है, जिससे आप गर्मियों के दौरान हाइड्रेटेड रहते हैं। लौकी का रस पीने से आपको सोडियम की कमी, थकान या अत्यधिक प्यास का सामना नहीं करना पड़ता है। कई अन्य फल और सब्जियों की तरह लौकी में भी कोलेस्ट्रॉल की मात्रा जीरो है। विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट से भरपूर लौकी आपके दिल के लिए अच्छी सब्जी है। कब्ज से पीड़ित लोगों को लौकी खानी चाहिए। लौकी में भरपूर मात्रा में फाइबर होते हैं, जिससे पेट साफ़ होने में मदद मिलती है। नेचर में अल्काइन (alkaline) होने के चलते लौकी का रस पीने से एसिडिटी की समस्या से राहत मिलती है। पढ़ें- मूंग-दाल खीर – हेल्दी रेसिपी
तैयारी का समय: 10 मिनट
पकाने के समय: 20 मिनट
कुल कितने लोगों के लिए: 4
सामग्री
बनाने की विधि
प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत - Shutterstock