लौकी, मेथी के मिश्रण से तैयार मूंग दाल – हेल्दी रेसिपी

वजन घटा रहे हैं तो ज़रूर खाएं मूंग की दाल

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English. 

अनुवादक – Usman Khan

साधारण मूंग दाल की डिश तो आपने कई बार खायी होगी। क्या आपने कभी लौकी और मेथी के मिश्रण से तैयार मूंग दाल ट्राई की है? अगर नहीं तो, आज हम आपको इस पौष्टिक और स्वादिष्ट डिश की रेसिपी बता रहे हैं। मूंग दाल में कम कैलोरी होती है, इस वजह से यह वजन घटाने वालों के लिए एक बेहतर विकल्प है। ये सोडियम के प्रभाव को कम करने में सहायक है, जिससे की ब्लड प्रेशर बढ़ता नहीं है। अगर आपको आयरन की कमी है, तो अपने खाने में मूंग शामिल करें। हाई फाइबर से भरपूर ये डिश हाई बीपी या अन्य दिल की बीमारी से पीड़ित लोगों के लिए बेहतर फ़ूड है। चलिए जानते हैं, इसे कैसे बनाया जाता है। पढ़ें- आयरन से भरपूर मूंग दाल ढोकला – हेल्दी रेसिपी

सामग्री

  • मेथी के पत्ते - 1 गुच्छा
  • लौकी - 1 कप
  • मूंग की दाल - 2 कप
  • प्याज - 1 (कटा हुआ)
  • टमाटर - 1 (कटा हुआ)
  • लहसुन - 1 कली
  • हरी मिर्च - 1 कटी हुयी
  • इमली का पेस्ट - 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक स्वाद अनुसार
  • तेल / घी - 1 बड़ा चम्मच
  • सरसों के बीज - 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ता - 5-6
  • सूखी लाल मिर्च - 2-3
  • नमक स्वाद अनुसार

बनाने की विधि

  • प्रेशर कुकर में मूंग की दाल, मेथी, लौकी के टुकड़े, प्याज, टमाटर, लहसुन, हरी मिर्च, इमली का पेस्ट, हल्दी पाउडर और नमक डालें।

  • इसमें एक गिलास पानी मिलाएं और दो से तीन सीटी लगाएं।

  • पकने के बाद दाल को चम्मच से मैश कर लें।

  • एक अन्य पैन में तेल या घी लेकर गर्म करें और उसमें सरसों के बीज, जीरा, सूखी लाल मिर्च और कड़ी के पत्ते डालें।

  • उसके बाद इसमें मैश की हुई दाल मिलाएं। चावल या रोटी के साथ गरमागरम परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source