hamburger icon
A
Read in English

हेल्दी रेसिपी: कुर्ग मैंगो सलाद

नया चटपटा सलाद बनाना चाहते हैं?

WrittenBy

Written By: Mousumi Dutta | Updated : January 5, 2017 2:41 PM IST

अगर खाने के टेबल को कुछ नया रेसिपी हो तो खाना खाने का अलग ही मजा आ जाता है। आम तौर पर लोग फलों का सलाद या सब्जियों का सलाद बनाते हैं, लेकिन यह नया कुर्ग मैंगों सलाद हेल्दी होने के साथ-साथ चटपटा और लज़ीज भी है। हाँ, इस रेसिपी को बनाने में जिन मसालों का इस्तेमाल किया गया है, उसकी मात्रा आप अपने इच्छानुसार कम या ज़्यादा कर सकते हैं। इसमें दही डाला जाता है, जो पेट के लिए हर मौसम में बहुत फायदेमंद होता है। और आम की तो बात ही निराली है, यह ब्लड-प्रेशर को कम करने के साथ-साथ त्वचा के लिए भी फ़ायदेमंद होता है। तो फिर देर क्यों, आज ही इस सलाद को बनाइए और सबके प्रशंसा का पात्र बन जाइए।

सामग्री

2 कटे हुए आम

200 ग्राम दही

2 छोटे चम्मच बारीक कटा प्याज़

½ छोटा चम्मच पिसी लाल मिर्च

नमक स्वादानुसार

1 कटोरी ग्रेट किया हुआ नारियल

½ छोटा चम्मच राई

1 छोटा चम्मच बारीक कटी हुई हरी मिर्च

2 साबुत लाल मिर्च

विधि

• एक कटोरी में दही को फेंट लें।

• अब उसमें राई, पिसी हुई लाल मिर्च, नमक, चीनी, हरी मिर्च, नारियल डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• इसके बाद इसमें आम डालें।

• एक पैन में तेल डालें।

• तेल के गर्म होने के बाद इसमें राई, साबुत लाल मिर्च और प्याज़ डालकर हल्का भून लें और इस मिश्रण को दही के घोल में मिलायें।

• नारियल, हरी मिर्च और साबुत लाल मिर्च से गार्निश करके इस सलाद को परोसें।

[videoinfinite id="7JzBikX_q4k" height="400" width="600"]

विडियो स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel/YouTube.Com

चित्र स्रोत: Zee Khana Khazana Official Channel 


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए।लेटेस्ट अप्डेट्स के लिए हमें फेसबुक और ट्विटर पर फॉलो कीजिए।स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।