... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST
दिवाली का त्योहार हो और मिठाई घर पर नहीं बनेगा, ऐसा हो ही नहीं सकता। आपके दिमाग में नई-नई मिठाईयां बनाने का ख्याल हिलोड़े लेता होगा लेकिन उनमें सबसे ज़रूरी बात ये होनी चाहिए कि वह टेस्टी होने के साथ-साथ हेल्दी भी हो। ताकि आपका वेट भी मेंटन रहे और परिवार के साथ मेहमानों का दिल और पेट दोनों संतुष्ट रहें। इसके लिए आपको एक ऐसे लड्डू या पिन्नी के बारे में बता रहे हैं जिसको बनाना बहुत आसान हैं और ज्यादा सामग्री जुगाड़ करने की ज़रूरत भी नहीं है, वह है केसर मलाई लड्डू या केसर मलाई पिन्नी। इस पिन्नी के अलावा आप ड्राई फ्रूट लड्डू और खजूर और अखरोट का लड्डू भी ट्राई कर सकते हैं!
सामग्री
200 ग्राम पनीर
400 ग्राम मलाई
100 ग्राम गुड़
25-30 केसर के धागे
10-15 पिस्ते
4-5 इलायची
विधि
• सबसे पहले इस मिठाई को बनाने के लिए मलाई को सॉस पैन में रखकर 2-3 मिनट तक हल्का फ्राई करें।
• जब मलाई गलने लगे तो पनीर को ग्रेट करके डालें और उसको हल्का फ्राई करते रहें।
• जब मलाई और पनीर का मिश्रण अच्छी तरह से मिक्स हो जायें तो एक बड़े चम्मच दूध में मिलाया हुआ केसर डालें तो हिलाते रहें।
• जब तक वह गाढ़ा न हो जाय तो कम आंच पर उसको फ्राई करते रहें।
• अब उसको आंच पर से उताकर ठंडा होने के लिए रख दें और थोड़ा गुड़ उसमें डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
• थोड़ी-सी मात्रा लेकर गोल लड्डू का आकार दें और पिस्ते से सजाकर परोसें।
Read this in English.
अनुवादक: Mousumi Dutta
रेसिपी और चित्र स्रोत: Chef Sharique Boux, Executive Chef, 29 The Restaurant