हेल्दी रेसिपी: इटैलियन सलाद

इस नए तरह के सलाद को कभी ट्राई किया है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read in English.

अनुवादक: Mousumi Dutta

ये इटैलियन सलाद शुद्ध शाकाहारी हेल्दी और ग्लूटेन फ्री है। ये बहुत तरह से चीजों से सम्मिश्रण से बना होता है जिसके हर पोर्शन में सिर्फ 160 कैलोरी होता है। इस सलाद ताजे सब्ज़ियों (टमाटर, प्याज़), हेल्दी फैट (ऑलिव ऑयल) और लीन प्रोटीन (गारबैन्जो- garbanzo) से बना होता है। आपके जानकारी के लिए गारबैन्जो बीन्स (काबुली चना) सॉय प्रोटीन और फाइबर का स्रोत होता है। ये सलाद स्ट्राटर का भी ऑप्शन बन सकता है।

सामग्री

2 लहसुन की कली

1 फ़ेनल बल्ब

300 ग्राम छोले

8-10 छोटे टमाटर यानि चेरी टोमाटो

1 प्याज़

8-10 ऑलिव

1 गुच्छा पार्सले

4-6 बेसिल के पत्ते

2 बड़े चम्मच सूखे क्रेनबेरी

2 बड़े चम्मच सूर्यमूखी के बीज

100 एम.एल. बालसेमिक विनयाग्रेटे ड्रेसिंग

स्वादानुसार नमक

स्वादानुसार काली मिर्च

विधि

सामग्रियों की तैयारी

सब्ज़ियों को सबसे पहले धो लें। प्याज़ और लहसुन को काट लें। चेरी टोमाटो और ऑलिव को आधा काट लें। बेसिल के पत्तों को निकाल लें। पार्सले को बारीक काट लें।

फ़ेनल को काटें

फ़ेनल बल्ब से पत्तों को निकाल लें और उनके बारीक काट लें। बल्ब के स्टेम को काट लें बाकी को यूं ही छोड़ दें। बल्ब के नीचले भाग को काट कर अलग कर दें। फ़ेनल बल्ब को ½ सेमी मोटाई में काटें।

सारी चीजों को मिला लें

एक बड़े बाउल में फ़ेनल बल्ब के अलावा सब चीजों को मिला दें। बालसेमिक विनयाग्रेटे से ड्रेसिंग करके टॉस कर लें। नमक और काली मिर्च डालकर सिज़न करें। बेटर रिजल्ट के लिए 10-15 मिनट के लिए फ्रिज में रखें।

सर्व करें

अब सलाद को दो बाउल या दो प्लेट में फ़ेनल के पत्रों से गार्निश करके सर्व करें।

रेसिपी  स्रोत: Haute Chef

चित्र स्रोत: Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source