हेल्दी रेसिपी – इटैलियन सलाद

घर पर लें इस Italian Salad का मज़ा!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

अगर आप इटैलियन फूड के शौकीन है तो गर्बांज़ो सलाद आपको जरूर पसंद होगी। बाहर रेस्टोरेंट में इटैलियन खाना मिल तो जाएगा, लेकिन वो कितना हेल्दी होगा, इस पर कुछ कहा नहीं जा सकता। तो क्यों न आप घर पर ही इटैलियन सलाद बनाएं।हम आपको जिस इटैलियन गर्बांज़ो सलाद की रेसिपी बता रहे हैं ये लो कैलोरी और हाई फाईबर-प्रोटीन सलाद है।

सामग्री

2 कली लहसुन

1 फेनल बल्ब (सौंफ के पौधे का एक हिस्सा)

300 ग्राम काबुली चने (सफेद छोले)

8-10 चेरी टमाटर (छोटा टमाटर)

1 प्याज

8-10 ऑलिव

1 गड्डी अजवायन की पत्तियां (पार्सले)

4-6 तुलसी के पत्ते

2 चम्मच ड्राई क्रेनबेरीज़

2 चम्मच सनफ्लावर सीड

100 एमएल बल्सामिक विनेग्रेट ड्रेसिंग

नमक स्वादानुसार

काली मिर्च पाउडर स्वादानुसार

विधि

  1. सामग्री तैयार करें – ताज़ी सब्जियों को धो लें। लहसुन और प्याज़ को बारीक काट लें। चेरी टोमैटो और ऑलिव को आधा-आधा काट लें। तुलसी के पत्तों को तोड़ लें और अजवायन की पत्तियों यानी पार्सले को बारीक काट लें।
  2. सौंफ काटे – फैनल बल्ब से कुछ पत्ते निकालें और बाकी को अलग कर दें। इन पत्तों को बारीक काट लें। फैनल बल्ल के स्टेम काटकर अलग कर दें। अब इसके निचले हिस्से को भी अलग कर लें। अब इसके लंबे-लंबे आधा सेमी के टुकड़े काट लें।
  3. सलाद मिलाएं – एक बड़े सलाद बाउल में सारी सामग्री मिला लें, बस फैनल के पत्ते न डालें। इसमें बल्सामिक विनेग्रेट ड्रेसिंग डालें और मिलाएं। ऊपर से नमक और काली मिर्च पाउडर डालें। इसे टेस्ट में बेहतर बनाने के लिए 10-15 मिनट तक फ्रिज में रखें।
  4. प्लेटिंग करना – सलाद को दो प्लेट या बाउल में बांट लें। ऊपर से कटे हुए फैनलके लंबे बड़े पत्ते डालें।

रेसिपी स्रोत – हॉटे शेफ

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shuttestock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source