Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी रेसिपी: आयोडीन से भरपूर टेस्टी फ्रूट स्मूदी

सुबह वर्कआउट के बाद ले ये फ्रूट स्मूदी और दिन भर रहें एनर्जी से भरपूर

हेल्दी रेसिपी: आयोडीन से भरपूर टेस्टी फ्रूट स्मूदी
You can consume smoothies as a morning meal or afternoon snack.

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

सुबह उठकर खाली पेट गुनगुना गर्म पानी या गर्म पानी में शहद मिलाकर पीने की बात तो लोग जानते ही हैं। या वर्कआउट करने के बाद एक केला खाने या मिल्कशेक भी आम तौर पर लोग लेते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आप जो रेगुलर बनाना स्मूदी लेते हैं उसमें मौसमी फलें और दही मिलाकर ये फ्रूट स्मूदी बनाने से न सिर्फ इसकी पौष्टिकता चार गुना बढ़ जाती है वरन् आयोडीन का सबसे अच्छा स्रोत भी बन जाता है। अगर आप अपने रोज के डायट में आयोडीन की मात्रा बढ़ाना चाहते हैं तो ये हेल्दी फ्रूट स्मूदी आज से ही शामिल करना शुरू कर दें।

एनर्जी के साथ दिन की शुरूआत करने के लिए स्ट्रॉबेरी, अनन्नास, संतरा को केला और दही के साथ मिलाकर  फ्रूट स्मूदी बनाने की सलाह हमारी एक्सपर्ट ग्रो फिट की चीफ न्यूट्रिशनिस्ट मिसेज़ ललीता सुब्रमनियम दे रही हैं।

सामग्री

Also Read

More News

1 केला

½ कप दही

¼ कप अनन्नास

¼ कप स्ट्रॉबेरी

1 बड़ा चम्मच संतरे का जूस

आइस क्यूब्स ज़रूरत के अनुसार

बनाने की विधि

  •  इस स्मूदी को बनाने के लिए सबसे पहले सभी फलों को अच्छी तरह से धोकर छिलका छुड़ाकर काट लें और उनको ब्लेंडर में डालकर तब तक ब्लेंड करें जब तक कि वह सॉफ्ट न हो जाये।

  • अब उसमें ½ कप दही डालें और फिर स्मूद होने तक ब्लेंड करें और फिर एक बड़ा चम्मच संतरे का जूस डालें और अच्छी तरह से मिलायें फिर स्ट्रॉबेरी या संतरे के स्लाइसों से गार्निश करके सर्व करें। आप इसमें ज़रूरत के अनुसार आइस के क्यूब्स भी डाल सकते हैं।

Read this in English.

Mousumi Dutta

Shutterstock.

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

 

About the Author

... Read More