हेल्दी वेट लॉस रेसिपी: हनी एंड ऑरेंज ग्लेज्ड चिकन

अगर आप वजन कम कर रहे हैं, तो ये डिश आपके लिए बेहतर विकल्प है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Published : March 22, 2017 3:17 PM IST

चिकन प्रोटीन के बेहतर स्रोत है जिसे आप अपनी डेली डायट में शामिल कर सकते हैं। चिकन के अनगिनत फायदे हैं। चिकन खाने से आपकी मसल्स का निर्माण होता है, तनाव से राहत मिलती है, हड्डियां स्वस्थ रहती हैं, इम्युनिटी सिस्टम मजबूत होता है और हृदय स्वास्थ्य को बढ़ावा मिलता है। अगर आप वजन घटा रहे हैं, तो चिकन की डिश में आपके लिए ग्रिल्ड चिकन से बेहतर कुछ नहीं है। खैर ग्रिल्ड चिकन आपने कई बार खाया होगा। लेकिन हम चिकन की जो रेसिपी हम आपको बता रहे हैं उसकी बात ही कुछ और है। जी हां, हम बात कर रहे हैं हनी एंड ऑरेंज ग्लेज्ड चिकन रेसिपी की। यह रेसिपी टेस्टी होने के साथ-साथ वजन कम करने वालों के लिए परफेक्ट है। इस डिश की सबसे खासियत यह है कि इसमें इस्तेमाल होने वाले फ्रेश ऑरेंज जूस, फ्रेश ऑरेंज और हनी से चिकन को एक बेहतर टेस्ट मिलता है। आप इसे बनाते समय चिकन ब्रेस्ट का इस्तेमाल कर सकते हैं और इसके साथ उबला हुआ किनोआ ले सकते हैं। यकीनन इस कॉम्बिनेशन को खाकर आपको मजा आ जाएगा। चलिए इसे बनाने का तरीका जानते हैं।

सामग्री

विधि

  • सबसे पहले एक सॉस पैन में तेल गर्म करें और प्याज व लहसुन डालकर फ्राई करें।
  • इसके बाद हनी, डार्क सोया सॉस और ऑरेंज डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें।
  • एक बेकिंग ट्रे लें और उसमें चिकन ब्रेस्ट रखें और उसमें फ्राई की हुए मिश्रण को चिकन के ऊपर डाल दें।
  • अब बेकिंग ट्रे को ओवन में रखें और 190 डिग्री सेल्सियस सेक लें।
  • लीजिए आपकी रेसिपी तैयार है हर्ब्स डालकर सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock