हेल्दी रेसिपी- घर पर ऐसे बनाएं आटा पिज्जा ब्रेड

क्या आपको पिज्जा बहुत पसंद है? ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी पिज्जा ब्रेड

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

खाने के मामले में बच्चों और युवाओं की पहली पसंद पिज्जा है। बच्चे तो इसके दीवाने है कि वो घर का खाना छोड़ सकते हैं लेकिन पिज्जा खाना नहीं। आमतौर पर पिज्जा हेल्थ के लिए सही नहीं माना जाता है। क्योंकि पिज्जा में अधिक कैलोरी वाला चीज़, प्रोसेस्ड मीट और सॉस होता है। सबसे बड़ी पिज्जा का ब्रेड भी मैदे से बनाया जाता है। आपको बता दें कि मैदे से आपको पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। खैर, अब आप अपने पसंदीदा पिज्जा को एक हेल्दी तरीके से अपने घर में ही बना सकते हैं। पिज्जा बनाने के लिए मैदे की बजाय गेहूं का आटा यूज कर सकते हैं जो कि हेल्दी होता है। दूसरा टॉपिंग के लिए आप पालक, ब्रोक्ली और पेपर बेल जैसी चीजों का इस्तेमाल कर सकते हैं और तुलसी के पत्तों से सॉस बना सकते हैं। चलिए जानते हैं गेहूं के आटे से पिज्जा बेस कैसे बनाया जाता है।

सामग्री

  •  2 अंडे

  • 2 बड़े चम्मच तेल

  • एक चुटकी बेकिंग पाउडर

  • एक चुटकी नमक

  • गूंदने के लिए ज़रूरत के अनुसार गुनगुना पानी

विधि

  • आटे में नमक और बेकिंग पाउडर मिला लें और पूरे मिश्रण को छान लें।

  • एक कटोरी में अंडा तोड़कर अच्छी तरह फेंट लें।

  • अंडे को आटे में मिला लें और तेल व पानी डालकर आटा गूंद लें।

  • जरूरत पड़ने पर पानी मिलाते रहें और नरम आटा गूंद लें।

  • आटा गूंदने के बाद उस पर तेल लगा लें और क्लिंग फिल्म से कवर कर लें और आधे घंटे के लिए गर्म स्थान पर रख दें।

  • आटे के टुकड़े कर लें और जहां उसे बेलना है वहां पर सूखा आटा छिड़क लें ताकि आटा चिपके नहीं।

  • रोलिंग पिन या हाथों से आटे को गोलाकार शेप दें या जिस शेप का आप पिज्जा बनाना चाहते हैं उस तरह की शेप दें।

  • आप बेस को छोटा या बड़ा अपनी जरूरत के अनुसार बना सकते हैं।

  • अब उसमें सॉस, चीज़, टॉपिंग और जो आप मिलाना चाहते हैं मिला लें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source