हेल्दी रेसिपी- घर पर ऐसे बनाएं आटा नूडल्स

क्या आपको नूडल्स बहुत पसंद है? ऐसे बनाएं हेल्दी और टेस्टी आटा नूडल्स

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

बच्चे हों या युवा हर कोई नूडल्स खाना पसंद करता है। यह एक ऐसी डिश है जिसे बहुत कम समय में बनाया जा सकता है। हालांकि यह सभी जानते हैं कि नूडल्स खाने से आपको पोषक तत्व नहीं मिलते हैं। क्योंकि नूडल्स आमतौर पर मैदे से तैयार किया जाता है। आपको बता दें कि मैदा स्वास्थ्य के लिहाज से बेहतर चीज नहीं है। खैर, अभी तक आप नूडल्स की विभिन्न डिश बनाने के लिए बाजार में मिलने वाले मैदा नूडल्स का इस्तेमाल कर रहे थे। लेकिन हम आपको घर पर ही नूडल्स बनाने का तरीका बता रहे हैं। आप घर पर गेहूं के आटे का नूडल्स बना सकते हैं। इसमें कोई शक नहीं है कि गेहूं का आटा हेल्दी भी होता है और टेस्टी भी। आटा नूडल्स में विटामिन बी कॉम्प्लेक्स, कैल्शियम, आयरन और ज़िंक ज़्यादा होते हैं। ये सभी तत्व इम्यून सिस्टम को सक्रिय रखने और मेटाबॉलिज़्म को स्वस्थ रखने के लिए ज़रूरी होते हैं। चलिए जानते हैं नूडल्स बनाने का तरीका।

सामग्री

  • 1 बड़ा चम्मच- तेल

  • एक चुटकी नमक

  • ज़रूरत के अनुसार गुनगुना पानी

  • रोलिंग के लिए एक्स्ट्रा आटा

विधि

  • सभी सूखी चीजों को एक साथ मिला लें।

  • एक कटोरे में अंडे को तोड़कर हल्के से फेंट लें।

  • सभी सूखी चीजें अंडे में मिलाएं।

  • अब इसमें तेल डालें और सारी चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें।

  • अब थोड़ा पानी डालें और आटे को चिकना गूंद लें।

  • जरूरत के मुताबिक़ थोड़ा-थोड़ा पानी मिलाते रहें।

  • आटे को अच्छी तरह गूंदकर नरम बना लें।

  • आटा गूंदने के बाद उसके ऊपर थोड़ा तेल लगा दें।

  • अब चकले पर थोड़ा सूखा आटा छिड़कें।

  • रोलिंग पिन के साथ आटे को रोल करें यानि पतली रोटी की जैसे रोल करें।

  • एक पिज्जा कटर से आटे को पतले टुकड़ों में काट लें।

  • टुकड़ों को मोटाई उतनी रखें, जितनी आप चाहते हैं।

  • आप इन नूडल्स का उसी समय भी यूज कर सकते हैं और बाद में भी।

  • स्टोर करने के लिए नूडल्स को किसी सूखी जगह पर हवा से बचाकर केवल एक दिन ही रखें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है। 

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source