पपीते का सलाद- हेल्दी वेट लॉस रेसिपी

वजन कम करने के लिए यह रेसिपी ज़रूर ट्राई करें

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English.

अनुवादक – Usman Khan

क्या आप वजन कम करके अपने आपको स्वस्थ रखना चाहते हैं? तो इसके लिए पपीते के सलाद की रेसिपी आपकी मदद कर सकती है। पपीते के कई स्वास्थ्यवर्द्धक फायदे हैं। विटामिन सी और फाइबर से भरपूर पपीता कोलेस्ट्रॉल के निर्माण को रोकने में मदद करता है। इतना ही नहीं पपीता इम्युनिटी को मजबूत करके आपको विभिन्न तरह के संक्रमण से बचाता है। ये पाचन क्रिया को बेहतर रखने में भी सहायक है। सबसे बड़ी बात ये है कि इसमें कम कैलोरी होती है जिस वजह से ये वजन कम करने वाले लोगों के लिए एक बेहतर फल है। गीता रमेश अपनी बुक आयुर्वेदिक कुकबुक में से आपको पपीते के सलाद की रेसिपी बता रही हैं। पढ़ें: रागी का ढोकला- वजन घटाने के लिए हेल्दी् रेसिपी

सामग्री:

  • एक पपीता (छोटा, कच्चा, कसा हुआ)

  • दो टमाटर (छोटे टुकड़ों में कटे हुए)

  • एक हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)

  • एक टुकड़ा गुड़

  • एक चुटकी लाल मिर्च पाउडर

  • एक चुटकी नमक

  • दो चम्मच इमली का रस

  • 100 ग्राम भुनी हुई मूँगफली

  • तुलसी के कुछ पत्ते

बनाने की विधि:

  • कच्चा पपीता, टमाटर और हरी मिर्च को एक कटोरे में रखकर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब पपीते को मिलाकर स्वीट सीरप तैयार करें।
  • गुड़ को एक पैन में रखकर पिघलने तक गर्म करें।
  • इसमें लाल मिर्च पाउडर, नमक और इमली मिलाएं और अच्छी तर‍ह मिक्स कर लें।
  • अब इसे ठंडा होने दें और बाद में पपीता डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • इसके ऊपर तुलसी के पत्ते डालकर सर्व करें।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

TheHealthSite.com वज़न कम करने के इस तरीके की कोई गारंटी नहीं देता क्योंकि हर इंसान पर इसका असर अलग-अलग हो सकता है। बेहतर होगा कि यहां बताए गए किसी तरीके को अपनाने से पहले आप अपने न्यूट्रीशनिस्ट या डॉक्टर से परामर्श ले लें।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source