हरियाली दाल- हेल्‍दी रेसिपी

भरपूर प्रोटीन वाली ये दाल बनाई है आपने?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English.

फेस्टिव सीजन चल रहा है और इस सीजन का मजा लेने के लिए सबसे ज़रूरी है हेल्‍थ का ठीक रहना। अगर हेल्‍थ ठीक नहीं रहेगी तो आप खानपान का मजा नहीं ले पाएंगे। लेकिन इसका मतलब ये नहीं हैं कि इन दिनों कुछ भी अनहेल्‍थी खा लिया जाए। हम आपको एक ऐसी हेल्दी डिश के बारे में बताएंगे जिसे आप दिवाली पर अपने मेहमानों को परोस सकते हैं। ये है पालक और चना दाल का मिश्रण, जिसे हरियाली दाल भी कहा जा सकता है। ये एक बेहतरीन डिश है जिसमें भरपूर मात्रा में प्रोटीन, आयरन, विटामिन ए और कैल्शियम है।

तैयारी का समय: 15 मिनट

पकाने में लगने वाला समय: 25 मिनट

कितने लोगों को सर्वे करें: 4

सामग्री: 

  • बंगाल चना (चना दाल): 1/2 कप
  • पालक: 1 गुच्छा
  • जीरा: 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग (हिंग): 1/8 छोटा चम्मच
  • सूखे मेथी के पत्ते (कसूरी मेथी): 1/2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च: 1-2 बारीक कटी हुई
  • प्याज: 3/4 कटी हुई
  • अदरक पेस्ट: 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन पेस्ट: 1/2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला: 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर: 1 चम्मच
  • कम वसा वाला दूध: 1/4 कप
  • तेल: 1 चम्मच
  • नमक: स्‍वाद अनुसार

बनाने की विधि

-सबसे पहले दाल को अच्‍छी तरह धोकर उसे प्रेशर कुक में डाल दें, उसमें डेढ़ कप पानी मिला लें और एक सीटी लगाएं।

-एक पैन में पानी उबाल लें और उसमें पालक डालकर उसे दो से तीन मिनट तक पकाएं।

- पालक को सूखाकर उसका ब्‍लेंडर में डालकर उसका पेस्‍ट बना लें।

- नॉन स्टिक पैन में तेल डालकर उसे गर्म करें और उसमें जीरा, हींग और कसूरी मेथी डालें।

- जब ये चीजें भुन जाएं तो उसमें हरी मिर्च, प्‍याज, अदरक का पेस्‍ट और लहसुन का पेस्‍ट डाल दें।

- इसके बाद उसमें गरम मसाला, धनिया पाउडर और नमक डालें और 1 मिनट तक पकाएं।

- इसके बाद उसमें पालक, दूध और आधा कप पानी डालकर उसे तीन से चार मिनट तक पकाएं।

- इसके बाद उसमें दाल डालें और उसे चार से पांच मिनट तक पकने दें।

इसमें क्‍या और कितनी मात्रा में है

  • मात्रा- 95 ग्राम
  • एनर्जी- 117 किलो कैलोरी
  • प्रोटीन-6.0 ग्राम
  • कार्बोहाइड्रेट-17.0 ग्राम
  • वसा-2.8 ग्राम
  • विटामिन ए-2674.2 मिलीग्राम
  • विटामिन सी-16.2 मिलीग्राम
  • कैल्शियम-74.7 मिलीग्राम
  • आयरन-1.8 मिलीग्राम
  • एफ एसिड-89.8 मिलीग्राम
  • फाइबर-0.7 ग्राम

मूल स्रोत -Healthy Diwali recipe: Hariyali Dal

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source