हेल्दी रेसिपी - ग्रिल्ड वेजिटेबल

हरी सब्जियों से बनी इस हेल्दी डिश को ज़रूर आजमायें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

हम सभी अच्छी तरह जानते हैं कि हरी सब्जियां हमारे शरीर के स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद होती हैं। आप किसी भी उम्र के हों, हरी सब्जियों का सेवन आपके लिये बहुत ज़रूरी है। सब्जियों को पकाकर खाने की बजाय इसे ग्रिल्ड करके खाने से इसके सारे पोषक तत्व बचे रहते हैं। आज हम आपको ऐसी ही एक हेल्दी डिश की रेसिपी बता रहे हैं जिसमें मुख्य सामग्री के रूप में हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया गया है। इसके साथ ही अखरोट से बनी सॉस भी है जो इस डिश के स्वाद को और बढ़ा देती है। अखरोट से हमें कई तरह के विटामिन और पोषक तत्व मिलते हैं। आइये जानते हैं इस डिश को बनाने की विधि:

सामग्री:

ग्रिल्ड वेजिटेबल के लिये :

  • ½ किलो मिक्स सब्जियां – ब्रोकली, तोरी और शिमला मिर्च
  • 1 चम्मच लेमन जूस
  • सीजनिंग के लिये नमक और काली मिर्च
  • कुछ बूंदें ऑलिव ऑयल

अखरोट की सॉस के लिये :

  • 100 ग्राम रोस्टेड अखरोट

  • 1 चम्मच लहसुन का पेस्ट

  • 1 चम्मच कटी हुई अजवाइन की पत्तियां

  • 1 चम्मच ऑलिव ऑयल

  • 2 चम्मच लेमन जूस

  • सजाने के लिये भुने हुए तिल के बीज

बनाने की विधि:

  • सब्जियों को टुकड़ों में काट लें, उसमें लेमन जूस और ऑलिव ऑयल डालें साथ ही सीजनिंग के लिये नमक और काली मिर्च डाल दें।

  • सब्जियों को नर्म होने तक ग्रिल करें।

  • फिर तिल के बीजों से इसे सजायें।

  • अखरोट की सॉस बनाने के लिये अखरोट लहसुन और अजवाइन की पत्तियों को एकसाथ ग्राइंड करें।

  • उसमें धीरे-धीरे ऑलिव ऑयल और नींबू का रस डालें।

  • अच्छे से सजायें और ग्रिल्ड वेजिटेबल के साथ परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है। 

चित्र स्रोत: Shutterstock


 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source