... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST
Read this in English
अनुवादक – Shabnam Khan
एक बार में ढेर सारा पोषण लेना हो तो स्मूदी एक बढ़िया ऑप्शन है। इसकी सबसे खास बात ये है कि इसे तैयार करने में न ज्यादा वक्त लगता है, और न इसे बनाने में स्पेशल स्किल्स चाहिए। नाश्ते के वक्त सिंपल दूध पीने से बेहतर है आप स्मूदी लें। स्मूदी बनाने के लिए दूध का इस्तेमाल जरूरी नहीं, डॉक्टर नंदिता दास एक ऐसी स्मूदी के बारे में बता रही हैं जो वेगन है। जो लोग वज़न कम करना चाहते हैं, उनके लिए ये परफेक्ट ड्रिंक है। इसे इस तरह से बनाएं:
सामग्री
1/3 कप पुदीने के पत्ते
½ नींबू का रस
2-3 बड़े फ्रोज़न केले, थोड़े डीफ्रोस्ट किए हुए
1 चम्मच संतरे का छिलका
½ घिसा हुआ अदरक
1 चम्मच किशमिश
विधि
नोट
इसके कई तरीके की हरी सब्जियों का इस्तेमाल किया जा सकता है। जैसे कि पालक, पुदीना, धनिया, सेलेरी ग्रीन्स, हरा प्याज़ यानी स्प्रिंग अनियन का हरा हिस्सा, बीटरूट का हरा हिस्सा। केला या इसी तरीके के गूदेदार (पल्पी) फलों से अच्छी स्मूदी बनती है। लेकिन आप इसमें तरबूज़ और संतरे जैसे फल भी मिला सकते हैं। बढ़िया स्मूदी बनाने के लिए 1/3 या इससे कम हरी पत्तों को 2/3 फल और पानी के साथ मिलाएं। फ्लेवर जरूरत के हिसाब से डाला जा सकता है। कोकोनट मिल्क या नट मिल्क का इस्तेमाल भी किया जा सकता है।
प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।
चित्र स्रोत - Shutterstock