हरी मटर के वैफल्स - बच्चों के लिए हेल्दी रेसिपी

घर पर बच्चों के लिए बनाएं ये टेस्टी Waffles

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

बच्चों को वैफल्स (Waffles) काफी पसंद होते हैं, लेकिन उनकी पसंद पेरेंट्स के लिए सिरदर्द से कम नहीं होती क्योंकि उन्हें लगता है ये उनके बच्चों के लिए हेल्दी चॉइज़ नहीं है। अगर आप भी ऐसे ही पेरेंट हैं तो परेशान होना छोड़िये, और अपने बच्चे को ये हेल्दी वैफल्स खिलाएं। इसमें हरी मटर, सूजी, दाल और मसाले होते हैं। जी हां, ये आपके बच्चों के रेग्यूलर वैफल्स जैसे अनहेल्दी नहीं, बल्कि काफी हेल्दी वैफल्स होते हैं। आइये जानें ‘ग्रीन पीस वैफल्स’ बनाने की रेसिपी।

 सामग्री

1 कप उबली मटर

½ कप सूजी

1/3 उड़हद दाल का आटा

1 चम्मच लो फैट दही

3 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च

1 चम्मच जीरा पाउडर

1 चम्मच बारीक कटा धनिया

¼ चम्मच हींग

½ फ्रूट सॉल्ट

1 चम्मच ऑयल

नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

  • हरी मटर को ब्लेंडर में डालें और थोड़ा मोटा पीस लें।

  • अब इसमें सूजी, उड़हद दाल का आटा (या पिसी उड़हद दाल) दही, हरी मिर्च का पेस्ट, ज़ीरा पाउडर, हरा धनिया, हींग, नमक और डेढ़ कप पानी डालें।इन सबको अच्छी तरीके से मिला लें और एक स्मूद बैटर बना लें।

  • अब इसमें फ्रूट सॉल्ड भी डालें और मिलाएं।

  • वैफल आयरन (वैफल बनाने का एक बर्तन जो आसानी से बाज़ार में उपलब्ध होता है) लें और उसे प्री-हीट करें।

  • अब वैफल आयरन में आधा चम्मच घी अच्छी तरीके से लगा लें, इससे वैफल चिपकेंगे नहीं। अब ग्रीन बैटर को उसमें डालें और फैला लें। 2 मिनट तक इसे पकाएं, वैफल के गोल्डन ब्राउन होने पर निकाल लें।

  • बाकी के बैटर के वैफल्स बनाकर गरमागरम सर्व करें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source