... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST
जब आप काम से घर जाते हैं तब छोटी भूख से आपकी हालत खराब हो जाती है। उस वक्त आप स्ट्रीट फूड खाने का सबसे अधिक चांस हो जाता है। कटलेट एक ऐसा पोपुलर स्नैक है जिसको सब हरी चटनी और केचप के साथ खाना पसंद करते है। लेकिन जिन लोगों को ग्लूटन सेंसिटिविटी या सिलियाक डिज़िज होता है यानि गेंहू, ब्रेड या मैदा जैसे चीजों से एलर्जी होने का प्रॉबल्म होता है उनको कटलेट खाने से पहले दस बार सोचना पड़ता है कि क्या करें। क्योंकि इस एलर्जी के कारण उल्टी या पेट दर्द आदि होता है।
जिस किसी को भी ये ग्लूटन से एलर्जी होता है उनके लिए खाने के बारे में कुछ सोचना मुश्किल हो जाता है। इस बारे में पी.डी. हिन्दुजा हॉस्पिटल एण्ड एमआरसी के डाइटिशियन टिम ग्लूटेन फ्री पालक और पनीर कटलेट की रेसिपी के बारे में बता रहे हैं। इस रेसिपी की सबसे अच्छी बात ये है कि ये आयरन, फाइबर और प्रोटीन से भरपूर होता है।
सामग्री
25 ग्राम पालक के पत्ते
25 ग्राम मेथी के पत्ते
25 ग्राम चाउली के पत्ते
30 ग्राम बेसन
20 ग्राम चावल का पाउडर
नमक स्वादानुसार
स्टफिंग के लिए
30 ग्राम प्याज़
20 ग्राम पनीर
1 हरी मिर्च
2 छोटा चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच तेल
नमक स्वादानुसार
बनाने की विधि
कॉवरिंग के लिए-
• अच्छी तरह से धोने के बाद पालक, चाऊली और मेथी के पत्तों को बारिक काट लें।
• उसके बाद थोड़ा-सा नमक डालकर हल्का उबाल लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
• अब उसमें बेसन और चावल का पाउडर डालकर सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाकर गूंथ लें।
स्टफिंग के लिए-
• प्याज़ और हरी मिर्च को भी बारिक काट लें।
• पनीर को ग्रेट करें।
• फिर उसमें प्याज़, हरी मिर्च, पनीर, गरम मसाला पाउडर और नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें।
बनाने की विधि-
• हथेली को थोड़ा-सा भिगाकर इस मिक्सचर से कोट करें।
• इसको थोड़ा चपटा करें।
• अब उसको थोड़ा अच्छी तरह से स्टफिंग करें और कटलेट का शेप दें।
• दूसरों को भी इसी तरह मिलायें।
• नॉन स्टिक पैन में भूरा होने तक इसको फ्राई करें।
Read this in English.
चित्र स्रोत: Shutterstock
अनुवादक: Mousumi Dutta