Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी रेसिपी - व्रत वाले चावल का डोसा और खजूर की चटनी

इस हेल्दी डोसे को आप मिनटों में बना सकते हैं और कभी भी खा सकते हैं!

हेल्दी रेसिपी - व्रत वाले चावल का डोसा और खजूर की चटनी

Written by Editorial Team |Published : March 9, 2017 4:01 PM IST

कुछ सालों पहले तक डोसा को सिर्फ एक दक्षिण भारतीय व्यंजन के रूप में देखा जाता था लेकिन अब ऐसा नहीं है। अब भारत के हर हिस्से में डोसा बहुत लोकप्रिय डिश है और अब लोग रेगुलर डोसा की बजाय उसमें कुछ एक्सपेरिमेंट करके उसके स्वाद को अपने हिसाब से बदल भी रहे हैं। इंटरनेशनल आयुर्वेद कुकिंग एक्सपर्ट की कौशानी देसाई यहां ऐसे ही एक हेल्दी डोसा कि रेसिपी बता रही हैं जिसमें व्रत के चावल (Barnyard millet) और खजूर की चटनी का इस्तेमाल किया गया है। समा चावल या व्रत वाले चावल के आटे में कार्बोहाइड्रेट की मात्रा बहुत कम होती है साथ ही इससे आपको एनर्जी भी बहुत मिलती है। इसके सेवन से शरीर को कई तरह के पोषक तत्व मिल जाते हैं। इसके अलावा इसमें खजूर की चटनी का इस्तेमाल किया गया है। खजूर में पोटैशियम और फाइबर की मात्रा बहुत ज्यादा रहती है और इसके सेवन से वजन कम करने में भी बहुत मदद मिलती है। इस डिश की सबसे बड़ी खासियत है कि आप इसे कुछ ही मिनटों में ही बना सकते हैं। यह देखने में जितना आकर्षक लगता है खाने में उतना ही स्वादिष्ट और पौष्टिक भी होता है। आइये जानते हैं इस डोसा को बनाने की रेसिपी-

सामग्री:

बनाने का तरीका :

  • चावल के आटे में पानी डालकर अच्छे से मिलाएं।
  • अब इसमें जीरा, हरी मिर्च और नमक मिलाकर एकसाथ बैटर बना लें।
  • नॉन स्टिक पैन गर्म करें और डोसा बनाने के लिए एक बड़ा चम्मच बैटर पैन में फैला दें। जब यह तैयार हो जाये तो इसे फोल्ड कर लें।
  • अब खजूर के बीजों को निकाल लें और उन्हें अच्छे से ग्राइंड कर लें।
  • ग्राइंड करने के बाद खजूर के पेस्ट में नींबू का जूस मिला दें। आपकी चटनी तैयार है।
  • अब डोसा को इस लजीज चटनी के साथ परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत – Shutterstock

About the Author

... Read More