फ्रूट संदेश - हेल्दी रेसिपी

फलों और Low Fat Paneer की मदद से बनी यह फ्रूट संदेश स्वाद में लाजवाब होने के साथ ही पौष्टिक भी है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

संदेश बंगाल की एक मशहूर मिठाई होती  है, छेने या पनीर से बनने वाली संदेश आजकल बाज़ार में कई अलग-अलग फ्लेवर में पाया जाता है। आज हम जिस फ्रूट संदेश को बनाने की रेसिपी बता रहे हैं उसमें लो कैलोरी फैट पनीर का इस्तेमाल किया गया है जिससे यह आपके स्वास्थ्य के लिये किसी भी तरह से नुकसानदायक नहीं है। साथ ही इसमें विटामिन सी से भरपूर संतरे का इस्तेमाल किया गया है। संतरा हमारे स्वास्थ्य के लिये बहुत फायदेमंद है। आइये जानते हैं इस फ्रूट संदेश को बनाने की रेसिपी :

तैयारी में लगने वाला समय : 5 मिनट

पकाने में लगने वाला समय : 5 मिनट

सामग्री :

संदेश के लिये -

  • लगभग आधा लीटर का लो फैट पनीर
  • 4 चम्मच चीनी
  • 2 चम्मच स्किम्ड मिल्क पाउडर
  • 1 चम्मच लो फैट मिल्क

सजाने के लिये -

  • ¼ कप कटे हुए फल

ऑरेंज सॉस के लिए -

  • 1/3 कप ताजे संतरे का जूस
  • ¼ चम्मच कॉर्नफ्लोर
  • 1 चम्मच चीनी
  • 2-3 बूंद नींबू का रस

बनाने की विधि:

संदेश को बनाने की विधि -

  • सारी सामग्री को एक साथ मिला लें और ब्लेंडर में डालकर पेस्ट बना लें।
  • 4 इंच चौड़ी परोसने वाले बर्तन में संदेश को अच्छे से फैला दें।
  • आधे घंटे तक इसे ठंडा करें।

ऑरेंज सॉस को बनाने की विधि -

  • संतरे के जूस, कॉर्नफ्लोर, चीनी और नींबू के रस को एक पैन में अच्छे से मिला लें।
  • तब तक पकायें जब तक चीनी अच्छे से घुल न जाये।इसे पूरी तरह ठंडा कर लें।

अब संदेश के ऊपर बारीक कटे हुए फल डालकर सजायें। संदेश को बराबर चौकोर में काट लें और संतरे के सॉस के साथ परोंसे।

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

स्रोत- Tarla Dalal

चित्र स्रोत : Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source