फ्रूट एंड योगर्ट मूसली - हेल्दी रेसिपी

अगर आप नाश्ते में कम समय में कुछ हेल्दी डिश बनाना चाहते हैं तो यह डिश सबसे उपयुक्त है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

अधिकतर घरों में देखा गया है कि महिलायें सुबह का नाश्ता बनाने में परेशान हो जातीं हैं क्योंकि उसी समय उन्हें अपने बच्चों को स्कूल के तैयार करना होता है, पति के लिये लंच बनाना होता है और खुद भी ऑफिस जाने के लिये तैयार होना पड़ता है। इतने सारे कामों के बीच में सभी महिलायें ये सोचतीं हैं कि नाश्ता ऐसा होना चाहिये जिसे बनाने में भी कम समय लगे और वह स्वादिष्ट और पौष्टिक भी हो। इसलिये आज हम आपके लिये ऐसी ही एक डिश लायें हैं जो फलों, नट्स और पौष्टिकता से भरपूर है। आइये जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी :

सामग्री:

  • 2 स्लाइस कटे हुए तरबूज
  • 2 स्लाइस कटे हुए पपीते
  • ½ कटा हुआ सेब
  • ½ कटा हुआ केला
  • 3 खजूर कटे हुए
  • 2 चम्मच मिक्स नट्स
  • 1 चम्मच किशमिश
  • 1 चम्मच काली किशमिश
  • 1 कप मूसली
  • 1 चम्मच शहद
  • 4-5 चम्मच घर में बनायी हुई दही

बनाने की विधि:

  • केले और सेब को छोड़कर बाकी फलों को एक रात पहले ही काट लें जिससे आपका सुबह में टाइम बच जायेगा।
  • एक गहरी कांच के कटोरे में मिक्स कटे हुए फ्रूट्स की एक परत बिछाएं।
  • उसके ऊपर मूसली डालें और फिर से कटे हुए नट्स, किशमिश और खजूर डालें।
  • और अंत में सर्व करने से पहले इसके ऊपर दही दाल दें और थोड़ा-सा शहद डालकर सजाएं।

गर्मियों के मौसम में नाश्ते में दही का सेवन सबसे उपयुक्त माना जाता है। साथ ही इसमें डाले गये फल और मुस्ली आपकी भूख को दोपहर तक शांत रखते हैं। इसलिये इस हेल्दी नाश्ते को आज ही ट्राई करें। पढ़ें :मूंगफली और तिल के लड्डू – हेल्दी रेसिपी

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूपहै।

चित्र स्रोत – Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source