hamburger icon
A
Read in English

विशु स्पेशल रेसिपी : फ्रेंच बीन पोरियल

इस ख़ास हेल्दी डिश के साथ विशु का त्यौहार धूमधाम से मनाएं!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक : Anoop Singh

आज के दिन विशु बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा है। त्योहारों का नाम सुनते ही सबसे पहले हम सबके मन में तरह तरह के पकवानों का स्वाद आने लगता है। बिना पकवानों के किसी भी त्यौहार की चमक फीकी पड़ जाती है। आज विशु के त्यौहार पर हम आपको ऐसी ही ख़ास डिश की रेसिपी बता रहे हैं जो स्वादिष्ट होने के साथ पौष्टिक भी है। फ्रेंच बीन्स पोरियल ऐसी ही एक सब्जी है जिसे आप सांभर या रसम या चावल किसी के साथ भी खा सकते हैं। यह बिलकुल भी ऑयली नहीं होती साथ ही नारियल और फ्रेच बीन्स इसके स्वाद को दोगुना कर देते हैं। आज हम यहाँ मशहूर शेफ प्रीथा श्रीनिवासन द्वारा बनाई हुई फ्रेंच बीन्स पोरियल की रेसिपी बता रहे हैं।

सामग्री

  • 1 चम्मच तेल
  • ½ चम्मच सरसों के बीज
  • 1 चम्मच उड़द दाल
  • 1 सूखी लाल मिर्च
  • कड़ी पत्ते
  • एक चुटकी हींग
  • एक चुटकी हल्दी पाउडर
  • 1 कप कटी हुई फ्रेंच बीन्स
  • ½ चम्मच धनिये का पाउडर
  • ¼ चम्मच ग्रेटेड नारियल
  • नमक स्वादानुसार

बनाने की विधि

  • फ्रेंच बीन्स को हल्दी, नमक और थोड़े पानी के साथ धीमी आंच पर पकायें।
  • एक कढ़ाई लें और उसमे तेल डालकर गर्म करें फिर उसमे सरसों के बीज डालें।
  • इसमें उड़द दाल, कड़ी पत्ते, हींग और मिर्च डालकर तब तक भूनें जब तक दाल का रंग न बदल जाये।
  • अब इसमें फ्रेंच बीन्स और धनिया पाउडर मिलकर धीमी आंच पर कुछ मिनटों तक पकायें। आप पकाते समय और सब्जियां भी मिला सकते हैं, सब्जियों के लगभग सूखने तक इसे पकायें।
  • अब इसमें नारियल डालकर अच्छे से मिलायें।
  • इसे चावल और रसम या सांभर के साथ परोसें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूपहै।

चित्र स्रोत – YouTube/IndiaFoodNetwork