हेल्दी रेसिपी: फिश करी

मछली तो आप रोज पकाते हैं, क्यों नहीं दूसरा कुछ नया ट्राइ करते।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

फिश करी तो सभी बनाते हैं लेकिन क्या आपको इसे हेल्दी तरीके से बनाना आता है?  मछली ओमेगा-3 फैटी एसिड्स के सबसे अच्छे स्रोतों में एक है जो कोलेस्ट्रॉल को कम करने के साथ-साथ ग्लूकोज़ इन्टॉलरेंस को बेहतर बनाने में मदद करता है। मछली में सिर्फ 160 कैलोरी होता है। इस संडे को क्यों नहीं चावल के साथ ये हेल्दी फिश करी करते हैं!

सामग्री

100 ग्राम रवास (Indian salmon)

½ प्याज़ बारीक कटा हुआ

छोटा अदरक का टुकड़ा बारीक कटा हुआ

1 लहसुन का फांक बारीक कटा हुआ

1 हरी मिर्च

कुछ कड़ी के पत्ते

1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

½ छोटा चम्मच राई

½ छोटा चम्मच धनिया पाउडर

2 छोटा चम्मच टोमाटो पेस्ट

2 छोटा चम्मच तेल

नमक स्वादानुसार

विधि

• मछली को पहले साफ करके मध्यम क्युबाकार में काट लें।

• अब आधा कप पानी में इमली को भिगोकर रखें।

• एक पैन में तेल गर्म करें और उसमें राई या सरसों, प्याज़, अदरक, लहसुन, हरी मिर्च और कड़ी पत्ता का छौंक लगायें और प्याज़ के सुनहरा लाल रंग का होने तक भूनें।

• उसके बाद उसमें धनिया पाउडर, हल्दी डालकर एक मिनट तक पकायें।

• उसके बाद उसमें टमाटर का पेस्ट, नमक और इमली का पानी डालकर अच्छी तरह से मिला लें।

• उसमें आधा कप पानी डालकर उबलने के बाद मछली डालें। ढककर दस मिनट तक कम आंच में पकायें।

• उसके बाद ढक्कन निकाल दें और कम आंच में दस मिनट तक पकायें जब तक ग्रेवी गाढ़ी न हो जाए।

• अब रोटी या चावल के साथ गरमागरम खायें।

मूल स्रोतHealthy recipe: Fish curry

स्रोत- Neha Chandna

अनुवादक - Mousumi Dutta

चित्र स्रोत - Shutterstock image


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source