हेल्दी रेसिपी – फाइबर रिच स्ट्रॉबेरी-बनाना स्मूदी

दिल को सेहतमंद रखती है ये स्मूदी।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

ब्लड फैट (ट्राईग्लाइसेराइड) का हाई लेवल दिल के लिए खतरनाक है।ओमेगा 3 फैटी एसिड ये ब्लड फैट का लेवल कम करता है। भारतीय खानपान में आमतौर पर ओमेगा-3 फैट कम होता है। शाकाहारी लोगों के लिए ओमेगा-3 फैटी एसिड का अच्छा स्रोत अलसी के बीज यानी फ्लैक्स सीड्स हैं। इन बीज का फ्लेवर बहुत तेज़ नहीं होता, जिससे कि आप इसे कई चीज़ों में मिलाकर ले सकते हैं। आपकी डिश या ड्रिंक का टेस्ट भी नहीं बदलेगा। लेकिन कोशिश यही रहनी चाहिए कि आप इन बीजों को साबुत न लें। साबुत बीज को पचाने में मुश्किल होती है। आप इन्हें पीसकर पाउडर के रूप में इस्तेमाल में लाएं।

आइये हम आपको एक ऐसी स्मूदी बनाना सिखाते हैं जिसमें फ्लैक्स सीड्स मिलाए जाते हैं। यानी ये इन बीजों के सेवन का एक आसान तरीका है। ये स्मूदी सोया मिल्क, स्ट्रॉबेरी और केला मिलाकर बनाई जाती है इसलिए इसमें कैल्शियम, फाइबर और प्रोटीन होता है।

मात्रा – 2 बड़े ग्लास

सामग्री

2 चम्मच अलसी के बीज या फ्लैक्स सीड्स

1 कप वैनिला फ्लेवर सोया मिल्क

कुछ बूंदें नींबू का रस

1 कप ठंडी और कटी हुई स्ट्रॉबेरी

½ कप ठंडे और कटे हुए केले

6 चम्मच चीनी

गार्निशिंग के लिए

4 स्ट्रॉबेरी

4 केले के टुकड़े

विधि

  • सोया मिल्क, लेमन जूस, स्ट्रॉबेरी, केला, फ्लैक्स सीड्स और चीनी को मिलाएं और जूसर में डालकर स्मूदी बना लें।
  • अब इसे दो ग्लास में बराबर-बराबर मात्रा में डाल लें।
  • ऊपर से स्ट्रॉबेरी और बनाना स्लाइज़ डालकर गार्निश करें, और तुरंत सर्व करें।

मूल रेसिपी – तरला दलाल

प्रस्तुत इमेज मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

चित्र स्रोत - Shutterstock


 

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source