हेल्दी रेसिपी: एला आड़ा ( केरलियन व्यंजन)

इस बार दिवाली पर काजू कतली नहीं केरल की यह शुगर फ्री मिठाई करें ट्राई!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

हर त्योहार में गुलाब जामुन और काजू कतली जैसी मिठाइयां खाकर बोर हो गए हैं? जाहिर इन मिठाइयों में शुगर और फैट की मात्रा अधिक होती है, जिससे आपका वजन बढ़ सकता है और फिटनेस बिगड़ सकता है। खैर, अगर आपको किसी नई रेसिपी की तलाश है, तो इस बार दिवाली पर एक हेल्दी रेसिपी ट्राई कर सकते हैं। यह हेल्दी रेसिपी है एला आड़ा (Ela Ada)। यह केरल की मशहूर डिश है जिसे नारियल और गुड़ के मिश्रण से तैयार किया जाता है और मोदक की तरह स्टीम किया जाता है। जाहिर है नारियल और गुड़ के कई स्वास्थ्य लाभ हैं जिस वजह से यह डिश आपके लिए हेल्दी है। चलिए जानते हैं इसे कैसे बनाया जाता है।

सामग्री

  • गर्म पानी

  • नमक स्वादानुसार

  • इलायची पाउडर: 1/4 छोटा चम्मच

  • केले के पत्ते: 4 पीस

भरने के लिए:

  • 1 कप कसा हुआ नारियल

  •  1/2 कप कसा हुआ गुड़

  • एक चुटकी नमक

  •  1 बड़ा चम्मच घी

  • एक चुटकी नारियल का दूध (वैकल्पिक)

विधि

  • नारियल, गुड़ और इलायची पाउडर को एक साथ अच्छी तरह मिला लें।

  • आधा चम्मच तेल लें और उंगलियों से पत्तों पर लगाएं।

  • अब आटे में नमक और गर्म पानी डालकर गूंद लें जैसे रोटी के लिए करते हैं।

  • इसके बाद आटे के नींबू के आकार के गोले बनाकर पत्ते में भर लें और उंगली से फैलाकर समतल कर लें।

  • पत्ते को आधा मोड़ लें और उसके सिरों पर टांका लगा दें।

  • अब इन्हें एक स्टीमर या इडली कुकर में रखें और दस मिनट तक स्टीम करें।

  • एला आड़ा तैयार है, गरमागरम सर्व करें।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Chef Ashwin Kotian, Head of Food & Beverages, Smaaash

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source