Add The Health Site as a
Preferred Source
Add The Health Site as a Preferred Source

हेल्दी रेसिपी - अंडे और मशरूम की सलाद

आप शाम को स्नैक में कुछ हेल्दी और स्वादिष्ट चीज खाना चाहते हैं तो इस सलाद को ट्राई करें!

हेल्दी रेसिपी - अंडे और मशरूम की सलाद

Written by Editorial Team |Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

अंडो से मिलने वाले फायदों के बारे में आप सभी अच्छे से जानते हैं, इनकी ख़ासियत यह होती है कि आप इन्हें किसी भी टाइम से खा सकते हैं। आज हम आपको एक ऐसे सलाद की रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसमें अंडे और मशरूम का इस्तेमाल किया गया है। अंडो में आयोडीन की प्रचुर मात्रा होती है इसलिए जो लोग आयोडीन की कमी की समस्या से जूझ रहे हैं उन्हें इस डिश का सेवन ज़रूर करना चाहिए। रोजाना सुबह नाश्ते में आप टोस्ट के साथ अंडे खाते ही हैं अब आप उसकी जगह इस पौष्टिक सलाद को ट्राई करें। यकीन मानिए जल्द ही आप इसके स्वाद के दीवाने हो जायेंगे। आइये जानते हैं इस डिश को बनाने की रेसिपी :

सामग्री:

बनाने का तरीका :

  • अंडे को अच्छे से उबाल लें और उन्हें चार बराबर टुकड़ों में काट लें।
  • एक पैन में टुकड़ों में कटे हुए मशरूम को फ्राई करें।
  • एक मिनट फ्राई करने के बाद इसमें कटी हुई प्याज डाल दें और अच्छे से मिलाएं। फिर आंच बंद कर दें।
  • एक कटोरे में अंडे, मशरूम और प्याज को डालें और इन सबको अच्छे से मिलाएं। अब इसमें दो चम्मच ऑलिव ऑयल डालें और फिर इसे हिलाकर मिलाएं।
  • अब इस पूरे मिश्रण के ऊपर बारीक कटी हुई धनिया की पत्तियां डालें और फिर से पूरे मिश्रण को मिलाएं।
  • अब इसमें नमक और काली मिर्च पाउडर ऊपर से डालें और फिर सर्व करें।

नोट:

  • इस रेसिपी को बनाने में सिर्फ 15-20 मिनट का समय लगता है और इसे बनाना बहुत ही आसान है।
  • बेहतर होगा अगर आप साधारण नमक की बजाय सेंधा नमक का इस्तेमाल करें। आयुर्वेद के अनुसार ऐसा करने से सारे दोष नियंत्रित रहते हैं और बॉडी में आयोडीन की कमी भी नहीं होती है।
  • आप इस डिश को शाम स्नैक के रूप में भी खा सकते हैं, इससे आपका पेट लम्बे समय तक भरा हुआ रहता है और आप फालतू की गलत चीजें खाने से बच जाते हैं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूपहै।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The HealthSite as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source

चित्र स्रोत – Shutterstock

About the Author

... Read More