ड्राई फ्रूट के लड्डू – हेल्दी प्रेगनेंसी रेसिपी

प्रेगनेंसी में खानपान में ड्राई-फ्रूट्स शामिल करना अच्छा होता है।

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST

Read this in English

अनुवादक – Shabnam Khan

गर्भावस्था में महिलाओं को खानपान का ध्यान रखने की बहुत सलाह दी जाती है। ऐसे में ड्राई फ्रूट्स और नट्स खाना काफी फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद पोषक तत्व और ओमेगा फैटी एसिड 3 बच्चे के विकास और मां के स्वास्थ्य के लिए अच्छा होता है। ड्राई फ्रूट के लड्डू गर्भावस्था के लिए परफेक्ट स्नैक है।

सामग्री

½ कप बादाम

½ कप अखरोट

½ कप काजू

थोड़ी किशमिश

½ कप खुबानी (बारीक कटी हुई)

2 कप खजूर (बीज निकालकर बारीक कटे हुए)

½ कप अंजीर (बारीक कटे हुए)

एक चुटकी इलायची पाउडर

एक चुटकी दालचीनी पाउडर

कुछ बूंदें वैनीला ऐसेंस

विधि

  • एक पैन में बादाम, अखरोट, काजू को तब तक भूनें जब तक की वो सुनहरा न हो जाएं।

  • अब इन्हें एक ब्लेंडर में डालें और चलाएं। ध्यान रखें आपको इनका बारीक पाउडर नहीं बनाना बल्कि उन्हें छोटे-छोटे टुकड़ों में तोड़ना है।

  • अब इन्हें बारीक कटी सूखी खुबानी, खजूर और अंजीर के साथ अच्छी तरह मिला लें। साथ में, एक चुटकी इलायची पाउडर, इतना ही दालचीनी पाउडर और वैनीला एसेंस की कुछ बूंदें डालें। सबको अच्छी तरह मिलाएं।

  • अब इस मिक्सचर के छोटे-छोटे लड्डू बना लें। इन्हें किसी एयरटाइट डिब्बे में पैक करें।

  • हर रोज़ इसमें से एक लड्डू खाएं, जो आपको एनर्जी देगा।

याद रखें ये बातें

  • अगर आपको ड्राई फ्रूट्स से किसी तरह की ऐलर्जी है तो इन लड्डुओं को न खाएं।

  • एक ड्राई फ्रूट के लड्डू में 150-200 कैलोरी होती है। इसलिए ध्यान रखें कि आपका टोटल कैलोरी काउंट न बढ़ जाए। आप दिन में सिर्फ एक लड्डू ही खाएं।

  • अगर आपको जेस्टेशनल डायबिटीज़ (gestational diabetes) है, तो ये लड्डू बिल्कुल न खाएं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है। 

चित्र स्रोत - Shutterstock


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source