धनिया चिकन मसाला - हेल्दी रेसिपी

चिकन की नई डिश बनाना सीखना चाहेंगे?

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:42 PM IST

Read this in English

नॉन वेजिटेरियन चिकन बहुत शौक से खाते हैं। चिकेन की सबसे अच्छी बात ये होती है कि उसे आप कई तरह से खा सकते हैं। सूप से लेकर रोस्टेड या फिर करी से लेकर फ्राईड, चिकन भारत में हर तरह से खाया जाता है। चिकन के दीवाने इसे अलग-अलग स्टाइल में बनाते और खाते हैं।  चिकन की डिशेज़ न सिर्फ स्वाद में लाजवाब होती हैं बल्कि इसमें ऐसे पोषक तत्व मौजूद होते हैं जो आपके शरीर को बहुत तरीकों से फायदा पहुंचाते हैं। चिकन प्रोटीन का सबसे अच्छा नॉन-वेजिटेरियन स्रोत माना जाता है। ये लीन मीट होता है जिसका मतलब है कि इसमें प्रोटीन की मात्रा अधिक होती है और फैट यानी वसा कम होता है। प्रोटीन के अलावा, चिकन में फास्फोरस और कैल्शियम भी उच्च मात्रा में पाया जाता है जो कि हड्डियों की स्थिति सुधारता है। सर्दी व जुकाम में राहत पहुंचाने के लिए चिकन सूप को लंबे अर्से से बतौर घरेलू नुस्खा इस्तेमाल किया जा रहा है। चिकन सूप की स्टीम यानी भाप से बंद नाक खुल जाती है और गले का कंजेस्शन (Congestion) भी साफ हो जाता है।

अब जब आप ये जान चुके हैं कि चिकन खाने के इतने साफे फायदे हैं, तो आपको इसकी एक मज़ेदार और साथ ही साथ, हेल्दी रेसिपी बनाना सिखाते हैं। धनिया चिकन मसाला नाम की इस डिश को बनाना काफी आसान है। हाई प्रोटीन और लो फैट ये डिश उन लोगों के लिए बेस्ट है जो अपना वज़न कम कर रहे हैं।

सामग्री

चिकन – 100 ग्राम

अदरक-लहसुन पेस्ट - ½ चम्मच

दही – ¼ कटोरी

हरी मिर्च – 1

हरा धनिया पत्तियां – 3 चम्मच

काजू – 2-3

हल्दी – आधा चम्मच

तेल – 2 चम्मच

नमक स्वादानुसार

विधि

  1. धनिया पत्तियां, काजू और हरी मिर्च का पेस्ट बना लें।
  2. इस पेस्ट में दही, अदरक लहसुन पेस्ट, नमक और हल्दी पाउडर भी मिलाएं।
  3. इस पेस्ट को चिकन के साथ मिलाकर दो घंटे मैरीनेट करें।
  4. एक कढ़ाई में थोड़ा तेल लें, मैरीनेट किया हुआ चिकन डालें और पकने दें।
  5. तैयार धनिया चिकन मसाला को रोटी के साथ गरमागरम सर्व करें।

मूल स्रोत - Healthy recipe: Coriander chicken masala

अनुवादक – Shabnam Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock


हिन्दी के और आर्टिकल्स पढ़ने के लिए हमारा हिन्दी सेक्शन देखिए। स्वास्थ्य संबंधी जानकारी के लिए न्यूजलेटर पर साइन-अप कीजिए।

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source