हेल्दी रेसिपी - कॉफ़ी पैन केक

अगर आप भी वेजीटेरियन केक खाना चाहते हैं तो आज ही इस डिश को ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

आजकल कई लोग डेरी प्रोडक्ट्स का बिल्कुल भी सेवन नहीं करते हैं। ऐसे में अगर आपका मन करे केक खाने का तो शायद आपको लगता होगा कि बिना बटर, अंडे और दूध के केक कैसे बन सकता है। लेकिन हम आपकी मुश्किल दूर किये देते हैं, जानी मानी न्यूट्रीशिनिस्ट अनुराधा शेखर यहाँ ऐसे केक की रेसिपी बता रही हैं जिसमें किसी भी तरह के डेरी प्रोडक्ट्स और अण्डों का इस्तेमाल बिल्कुल भी नहीं किया गया है। इसलिए इस डिश में कोलेस्ट्रॉल और सैचुरेटेड फैट की मात्रा बहुत कम होती है। इसके अलावा इसमें कॉफ़ी का इस्तेमाल किया गया है जिससे आपके बॉडी का एनर्जी लेवल हाई रहता है और आपको थकावट महसूस नहीं होती है। आइये जानते हैं इस ख़ास पैन केक को बनाने की रेसिपी

सामग्री:

बनाने की विधि:

  • एक मध्यम साइज़ का कटोरा ले और उसमें सोया मिल्क, केनोला ऑयल, वनीला एक्सट्रेक्ट, कॉफ़ी और सेब का सिरका डालकर मिलाएं।
  • अब इसमें आटा, बरवन शुगर, कोको पाउडर, बेकिंग पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक मिलाएं। चम्मच की मदद से इस सारी चीजों को अच्छे से मिलाएं।
  • पार्चमेंट पेपर पर इस पूरे मिश्रण को पैन केक के आकार में गोलाई में फैलाएं।
  • पहले ओवन को 350 डिग्री फ़ारेनहाइट तापमान पर सेट कर लें फिर इसे 180 डिग्री सेंटीग्रेड पर 25 से 30 मिनट के लिए बेक करें।
  • अब पैन को ओवन से बाहर निकाल लें और आधे घंटे तक ठंडा होने दें। केक से जब अच्छी खुशबू आने लगे तो समझिये कि वह अच्छे से तैयार हो गया है।
  • अब इसमें ऊपर से काजू को ग्राइंड करके डालें साथ ही आइसिंग शुगर के साथ वनीला एसेंस डालकर सजाएं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूपहै।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत: Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source