हेल्दी रेसिपी - दलिया उपमा

Upma बनाने की आसान रेसिपी यहां पढ़िये|

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:44 PM IST

Read in English

अनुवादक – Shabnam Khan

उपमा हमारे देश का परंपरागत नाश्ता है। ये बहुत स्वादिष्ट तो होता ही है, साथ में पेट के लिए भी बहुत अच्छा होता है। उपमा आमतौर पर सूजी से बनाया जाता है। लेकिन अगर आप कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, और साथ ही ये भी चाहते हैं कि वो हेल्दी भी हो, तो क्यों न दलिया उपमा खाया जाए? दलिया में ढेर सारे पोषक तत्व होते हैं। कार्बोहाइड्रेट, विटामिन और फाइबर से भरपूर दलिया पोषक तत्वों का पावरहाउस है। दलिया के इस उपमा को बनाना भी काफी आसान है। आइये जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री

दलिया – 1 कप

प्याज – 1 छोटी, बारीक कटी हुई

टमाटर – 1 कटा हुआ

गाजर – 1 घिसी हुई

फ्रेंच बींस – 2-3, बारीक कटी हुई

कड़ी पत्ता – 8-10

सरसों – ½ चम्मच

हींग – ¼ चम्मच

जीरा – 1 चम्मच

हरी मिर्ची – 1, चीरा लगी हुई

नमक – स्वादानुसार

हल्दी – एक चुटकी

धनिया पत्तियां – 2 चम्मच, बारीक कटी हुई

घी/मक्खन – 1 चम्मच

विधि

  • एक कप पानी और नमक डालकर दलिया को उबाल लें। इसे 5-10 मिनट उबालें या तब तक पकाएं जब तक कि पानी सूख न जाए।
  • अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें औप उसमें सरसों डालें। सरसो चटकने लगे तो जीरा, कड़ी पत्ते, हींग डालकर कुछ सेकेंड के लिए हिलाएं।
  • अब इसमें प्याज डालें और उसे गुलाबी होने दें। इसके बाद इसमें फ्रेंच बींस, घिसी हुई गाजर डालकर एक मिनट तक चलाएं।
  • नमक, चुटकीभर हल्दी, हरी मिर्च, कटे टमाटर और उबला दलिया डालें। अच्छी तरीके से चलाएं।
  • ढंक कर 5-7 मिनट कर इसे पकाएं। हरे धनिये से गार्निश करके गर्मागर्म सर्व करें।


Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source