हेल्दी रेसिपी- दलिया खिचड़ी

सर्दियों में गरमागरम खिचड़ी खाने का मजा ही कुछ और होता है!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

खिचड़ी भारत के सभी हिस्‍सों में खाये जाने वाली एक पौष्टिक डिश है। ये बहुत ही हल्की और आसानी से पचने वाली होती है। इसलिए डॉक्‍टर बीमारों को इसे खाने की सलाह देते हैं। लोग इस डिश को अपने स्‍वाद के लिए विभिन्‍न शैली में बना सकते हैं। आपने कई तरह की खिचड़ी ट्राई की होगी। लेकिन क्या आपने दलिया खिचड़ी खाई है? इसमें कोई शक नहीं है कि दलिया एक टेस्टी चीज है। दलिया खिचड़ी के साथ दही खाने से इसका स्वाद और पोषण दोनों बढ़ जाते हैं। सबसे बड़ी बात खिचड़ी बनाने में आपको दस मिनट से ज्यादा नहीं लगते हैं। आपको बता दें कि दलिया में भारी मात्रा में फाइबर होते हैं, जिस वजह से यह वजन घटाने वालों के लिए यह एक बेहतर विकल्प है। इससे आपको खूब प्रोटीन भी मिलता है। इसमें हरी सब्जियां मिलाने से आपको विटामिन और मिनरल्स मिलते हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका।

सामग्री:

विधि

  • प्रेशर कुकर में तेल गर्म करें। सरसों और जीरा और मसाले डालें। एक बार जब वे भून जाएं, तो हरी मिर्च, अदरक लहसुन पेस्ट डालें।

  • अब प्याज डालकर दो मिनट तक पकाएं। इसके बाद हल्दी पाउडर डालकर मिलाएं।

  • अब सभी सब्जियां, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर डालें।

  • इसके बाद दाल और दलिया डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें। 2-3 मिनट तक पकने के बाद पानी और नमक मिलाएं।

  • ढक्कन बंद करें और 2-3 सीटी लगने दें।

  • आपकी खिचड़ी तैयार है। दही या रायता के साथ इसका आनंद लें।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूप है।

Read this in English

अनुवादक – Usman Khan

चित्र स्रोत - Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source