... Read More
By clicking “Accept All Cookies”, you agree to the storing of cookies on your device to enhance site navigation, analyze site usage, and assist in our marketing efforts. Cookie Policy.
Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:43 PM IST
Read this in English
अनुवादक - Shabnam Khan
गेंहू से बनने वाले दलिये में ढेर सारे पौष्टिक तत्व होते हैं। प्रोटीन, विटामिन, हाई फाइबर और लो कैलोरी वाला दलिया खाने से आप अपना वज़न तो घटा ही सकते हैं, साथ ही साथ कुछ और फायदे प्राप्त कर सकते हैं। एक कटोरी दलिया में 2.5 ग्राम फाइबर होता है जो न सिर्फ पाचन में सहायक होता है, बल्कि कब्ज़ भी दूर करता है। और सबसे ख़ास बात डायबिटीज़ के मरीज़ों को दलिया खाने से बहुत फायदा होता है। दरअसल, इसमें ग्लाइसेमिक इंडेक्स कम होता है और कॉम्प्लेक्स कार्बोहाइड्रेट होता है, ये दोनों खून में ग्लूकोज़ कम रिलीज़ होने देते हैं। इससे आपका ब्लड शुगर लेवल नहीं बढ़ता। इसमें अधिक फाइबर व कम कैलोरी होती है, जिसके कारण इसे खाने पर भी ब्लड शुगर कंट्रोल में रहता है। डायबिटीज़ के मरीज़ों के लिए हलवा पहुंच के बाहर की चीज़ मानी जाती है, लेकिन दलिया से आप एक ऐसा खास हलवा बना सकते हैं जिसे डायबिटीज़ के मरीज़ आराम से खा सकते हैं। आइये बनाते हैं, ‘दलिया हलवा’। (जानिये दलिया के 5 फायदे)
सामग्री
दलिया – 1 कप
मूंग दाल – 3 चम्मच
पिसा गुड़ – 1 कप
पानी – 1 कप
इलायची पाउडर – ¼ चम्मच
बादाम – 5
काजू – 5
घिसा हुआ नारियल – 1 चम्मच
घी – 2 चम्मच
विधि
चित्र स्रोत - Shutterstock