हेल्दी ब्रेकफास्ट रेसिपी - दही पोहा

अगर आप भी नाश्ते में कुछ हेल्दी खाना चाहते हैं तो पोहे से बनी ये डिश ज़रूर ट्राई करें!

WrittenBy

Written By: Editorial Team | Updated : January 5, 2017 2:45 PM IST

दही पोहा महाराष्ट्र की बहुत ही फेमस डिश है और अधिकतर लोग सुबह के नाश्ते में या शाम के स्नैक में इसे खाते हैं। इसे बनाना भी बहुत आसान है जिस तरह से आप सामान्य पोहा बनाते हैं बस उसमें कुछ हेल्दी चीजें और मिला दीजिये और फिर देखिये उस पोहे का स्वाद कैसे बदल जाता है। इसलिए अगर आप रोज रोज सब्जियों से मिलकर बनने वाले पोहे को खाकर बोर हो चुके हैं तो आज ही घर पर इस डिश को ट्राई करें।

सामग्री:

बनाने की विधि:

  • पोहे को अच्छे से धो कर फिर एक बर्तन में छान लें। धोते समय इस बात का ध्यान रखें कि ये टूटे नहीं।

  • अब इसमें दही और और थोड़ा-सा नमक मिलाएं और अच्छे से मिलाकर एक बड़े कटोरे में अलग कर के रख दें।

  • एक पैन में तेल डालकर गर्म करें और उसमें सरसों और जीरा डालें। जब इसमें से चिटकने की आवाजें आने लगें तो इसमें उड़द दाल, मूंगफली, हींग डालें और अच्छे से मिलाएं।

  • अब इसमें कड़ी पत्ता, हरी मिर्च और अदरक डालकर थोड़ी देर तक तलें।

  • अब इसमें हल्दी डालकर मिलाएं और फिर आंच बंद कर दें।

  • अब इस तड़के वाले मिश्रण को दही और पोहे वाले मिश्रण में उड़ेल दें। अब धीमे-धीमे इसे हिलाकर मिलाएं और अगर पोहा ज्यादा सूखा लगे तो आप इसमें आप थोड़ी और दही मिला लें।

  • इसपर धनिये की पत्तियां डालकर सजाएं और फिर परोसें।

इस डिश को आप दिन में कभी भी बना सकते हैं और कभी भी खा सकते हैं। ज़रूरी नहीं कि आप इसे गर्मागर्म ही परोसें। आप इसे रेफ्रीजरेटर में भी स्टोर करके बाद में खा सकते हैं।

प्रस्तुत प्रतिकृति (इमेज) मूल वर्णन पर आधारित कल्पित प्रतिरूपहै।

Read this in English

अनुवादक: Anoop Singh

चित्र स्रोत – Shutterstock

Add The Health Site as a Preferred Source Add The Health Site as a Preferred Source